Tarot Card Rashifal (12th April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, Apr 12, 2021 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन रोज़गार में नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। किसी परिचित से जॉब मिल सकती है। व्यापार में किसी प्रकार का संशय आपके मन में घर कर सकता है। कभी किसी से कुछ भी शेयर करना हो तो सीधे संपर्क करना ही बेहतर रास्ता है। 
उपाय: गोंद के लड्डू कृष्ण जी को चढ़ाएं।

वृष: किसी प्रकार का मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार मध्यम गती में ही चलेगा। नौकरी में प्रमोशन में भी देर होगी। जीवन साथी को अपनी योजनाओं में ज़रूर शामिल करें। 
उपाय: कच्चे दूध को अंगूठे से चूसें।

मिथुन: माता जी के स्वस्थ्य का अधिक ध्यान रखें। अपने बहनोई से कहा सुनी हो सकती। कामकाज में तरक्की के योग हैं। विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग हैं। धन निवेश के योग हैं।
उपाय: हरी चूड़ियां सुहागिनों को दान करें।

कर्क: स्थान परिवर्तन के योग हैं। भूमि और जायदाद से जुड़े मसले तनाव दे सकते हैं। कई दिनों से इंतज़ार कर रहे किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। 
उपाय: मीठी रोटी कौए को डालें।

सिंह: कई व्यापारिक समझौते करने पड़ सकते हैं। आपके ऊपर ज़िमेदारी का बोझ अधिक बढ़ सकता है। मनोबल कभी कम न होने दें। आपके विचार से ही आपके रिश्ते प्रभावित होंगे। 
उपाय: सुंदरकांड पाठ करें।

कन्या: आर्थिक विकास होने की सम्भावना है। ससुराल से आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। आज नौकरी की बात बन सकती है। अपने फ़िज़ूल खर्च पर नियंत्रण रखें। 
उपाय: मेहंदी दान करें।

तुला: विद्यार्थी वर्ग को किसी नए विषय की जानकारी लेने के लिए अच्छा योग है। अर्थ व्यवस्था अच्छी रहेगी। व्यापार धीमा परंतु संतोषजनक स्थिति में रहेगा। पिता की बातों को इग्नोर न करें। 
उपाय: सूर्यमुखी के बीजों को सेवन करें।

वृश्चिक: धन को किसी बड़ी जगह निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। किराएदार थोड़ा तंग कर सकते हैं। आय कम और खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। रुके हुए कार्यों को फिर से शुरू करें। 
उपाय: बेसन की रोटी गाय को डालें।

धनु: कई प्रकार के नेगेटिव विचार मन को अशांत कर सकते हैं। सकारात्मक व्यक्तियों का साथ करें। घर में किसी बड़े आयोजन की तैयारी हो सकती है। विवाह के कार्यों में थोड़ी ज़ल्दबाज़ी हो सकती है। 
उपाय: मसूर की दाल किसी जरूरतमंद को दान करें।

मकर: स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ तकलीफें धन खर्च कराएंगी। दिनचर्या को ठीक करें। आज किसी से मीटिंग सफल सिद्ध होगी। किसी आकर्षक महिला का साथ कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा। परिवार को अधिक महत्व दें। 
उपाय: पालक गौमाता को खिलाएं।

कुंभ: कुछ अलग प्रकार के लोगों से मेल जोल होगा। नई बातें सीखने को मिलेगी। आपने विचारों को विस्तृत करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लक्ष्य प्राप्ति की ओर आप अग्रसर हैं। माता का प्रोत्साहन मिलेगा। 
उपाय: देसी घी मां लक्ष्मी को चढ़ाएं।

मीन: संतान की तरक्की से आप अपने आपको गर्वित महसूस करेंगे। धन की आवक सामान्य रहेगी। भविष्य की चिंता सता सकती है। वाणिज्य में अधिक निवेश न करें। घाटे का सौदा सिद्ध होगा। 
उपाय: पीला पक्का कद्दू दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Niyati Bhandari

Advertising