Tarot Card Rashifal (13th March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
Saturday, Mar 13, 2021 - 05:24 AM (IST)
मेष- आज अप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। व्यर्थ के तनाव, आपके नौकरी और व्यापार को प्रभावित कर सकते हैं। किसी जिम्मेदार व्यक्ति पर ही अपना कार्य भार सौंपे।
उपाय- मीठा दान करें।
वृष- आज का दिन काम संबंधित कई योजनाएं बन सकती हैं। आपकी बनाई योजनाएं सफल भी होंगी। धन संबंधित निर्णयों पर विशेष ध्यान दें। किसी व्यक्ति विशेष से लगाई गई उम्मीद नाराज नहीं करेगी।
उपाय- गुड़ की रवेड़ियां दान करें।
मिथुन- आज आपकी लव लाइफ बहुत रोमांचक रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बनेगी। लंबे समय से चल रही धन संबंधित किल्लत आज कुछ कम होगी। किसी करीबी व्यक्ति से जॉब का कोई ऑफर मिल सकता है।
उपाय- नीले फूल मंदिर में चढ़ाएं।
कर्क- आज आपके पिता की सहमति आपको मिलेगी।नौकरी संबंधी कोई विशेष सूचना भी प्राप्त होगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। महिला मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा। कोई रिश्तेदार धन संबंधि मसले में विशेष सहयोग देगा।
उपाय- मूली दान करें।
सिंह- आज का दिन किसी विषय को लेकर माता के साथ विवाद हो सकता है। जिससे बाद में आपका खुद का मन दुखी रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। अधिक घुमना-फिरना होगा। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
उपाय- संध्या के समय रुद्राष्टक का पाठ करें।
कन्या- आज का दिन लेखन से संबंधित लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सकारात्मकता बनी रहेगी। रिलेशनशिप में मनमुटाव कम होगा। जीवन में जितनी ज्यादा गंभीरता से निर्णय लेंगे, उतनी जल्दी अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे।
उपाय- पीले नींबू दान करें।
तुला- आज पैर संबंधित कोई समस्या हो सकती है। अपने ननिहाल संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था से कोई विशेष लाभ मिलेगा। धन अर्जन के नए साधन बनेंगे।
उपाय- जिमीकंद मंदिर में रखें।
वृश्चिक- व्यापारी वर्ग के लिए आपकी अपेक्षा के अनुसार ग्राहकी रहेगी। संतान पक्ष की व्यर्थ में चिंता न करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। डॉक्टर की सलाह मानते रहें। नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- कन्याओं को चुकंदर दान करें।
धनु- कार्यक्षेत्र में विरोधाभास का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा दी गई अच्छी सलाह लोगों को नहीं भाएगी। अपने मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए व्यर्थ के विवाद में न पड़ें।
उपाय- सूखा धनिया दान करें।
मकर- आज किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आपकी अपेक्षा के अनुरुप ही व्यक्तियों का सहयोग भी मिलेगा। काम में स्थिरता और प्रगति की प्राप्ति होगी। परिवार में बुजुर्ग व्यक्तियों का सहयोग लेते रहें।
उपाय- सफेद वस्त्र विधवाओं को दान करें।
कुंभ- विदेश संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। जीवन में निर्धारित किए गए लक्ष्यों की प्राप्ति सुगमता के साथ होगी। अपने जीवनसाथी का विशेष सहयोग मिलेगा। धन संबंधित कोई विशेष निर्णय लेंगे, जो लाभ देंगे।
उपाय- भोलेनाथ पर शहद चढ़ाएं।
मीन- आज के दिन विदेश संबंधित धन आगमन के शुभ संकेत हैं। परिस्थितियां देखकर निर्णय लिया करें. जल्दबाजी में किए काम नुकसान देंगे। आपके द्वारा दिया गया धन वापिस मिलने में परेशानी आएगी।
उपाय- काली मिर्च शहद में डालकर रखें।