Tarot Card Rashifal (6th March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Saturday, Mar 06, 2021 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपका विशेष साथ देंगे। सोच-समझ कर लिया गया निर्णय सफल सिद्ध होगा। घर में किसी मांगलिक काम होने की संभावना है। अपने किसी पड़ोसी की सहायता मिल सकती है।
उपाय- कुत्तों को बिस्किट खिलाएं।

वृष- आज किसी पारिवारिक समस्या का निदान मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता हाथ लगेगी और नई उपलब्धि हासिल होगी। अपने सहकर्मी को लेकर पार्टनर के साथ कोई विवाद हो सकता है। समय का सही उपयोग करें।
उपाय- शिव मंदिर में शहद चढ़ाएं।

मिथुन- आज विदेश संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। मन अचानक से किसी निवेश की तरफ झुकेगा। कमर से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। अपने मित्र के घर से भोजन के लिए आमंत्रण आ सकता है।
उपाय- 27 लौंगों की माला मां काली को चढ़ाएं।

कर्क- आज अजीवीका संबंधित कोई शुभ समाचर मिलेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। डेट पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। अपनो योजनाओं को गुप्त रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उदर संबंधित विकार बढ़ सकते हैं।
उपाय- किसी देवी के मंदिर काजू का भोग लगाएं।

सिंह- आज किसी रचनात्मक काम में विशेष रुचि रहेगी। खास वस्तु पर धन खर्च होने से मानसिक तनाव भी हो सकता है, सरकारी कामों के लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी, उन्नती मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब मिल सकती है।
उपाय- सफेद चंदन भगवान भोलेनाथ को चढ़ाएं।

कन्या- आज का दिन आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आय में वृद्धि के योग हैं। पार्टनर को कोई उपहार देने का मन हो सकता है। छात्रों को लिए दिन शुभ रहेगा। आगामी परिक्षा में सफलता के योग हैं।
उपाय- धार्मिक पुस्तकें दान करें।

तुला- आज आपका साथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। धन संबंधित कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कर्ज लेने की स्थिति बनेगी। नौकरी में चल रही किसी सहकर्मी के साथ अनबन आज सुलझ जाएगी। पानी का उचित उपयोग करें।
उपाय- काले चने और गुड़ मंदिर में चढ़ाएं।

वृश्चिक- आज उच्च अधिकारियों से संबंधित कोई लाभ मिलेगा। भूमी भवन निर्माण संबंधित काम आपके लिए लाभदायक रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कामकाज में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा। संतान से कोई खुशी प्राप्त होगी।
उपाय- लेड जल प्रवाह करें।

धनु- आज किसी प्राइवेट नौकरी की आॉफर आ सकती है। किसी भी काम को छोटा न समझें। धन आगमन पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक उतार-चढ़ाव से मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बनाकर रखें।
उपाय- हरी चुनरी किसी कन्या को भेंट करें।

मकर- आज का दिन किसी विशेष अतिथि के आगमन का संकेत दे रहा है। उनका आना विशेष लाभ दिलवाएगा। दूसरों की मदद से मिला लाभ आपको आनंद देगा। पैसे से संबंधित कोई समस्या खड़ी हो सकती है। अपने क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखें।
उपाय- ढाक के पत्ते जल प्रवाह करें।

कुंभ- आज आपकी कोई जटिल समस्या का समाधान मिलेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। यात्रा पर जाते समय वाहन का विशेष ध्यान रखें। व्यापार संबंधित दिन शुभ रहेगा। कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- केसर का सेवन करें।

मीन- आज अपने आप को अधिक भावनात्मक महसूस करेंगे। किसी वैवाहिक सामारोह में जाने का अवसर मिलेगा। व्यापार में आज निवेश के लिए धन अधिक खर्च होगा। अपने साथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रह सकती है। ससुराल पक्ष की विशेष मदद मिलेगी।
उपाय- नीले रंग के फूल मंदिर में चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

Niyati Bhandari

Advertising