Tarot Card Rashifal (25th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
Thursday, Feb 25, 2021 - 06:54 AM (IST)
मेष- आज पिता से धन मिलने की संभावना है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर मंत्रणा होगी या चर्चा होगी। आपकी भूमिका जरुरी है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सरकारी मामलों में मसले लटक सकते हैं।
उपाय- सफेद मोतियों की माला किसी कन्या को भेंट करें।
वृष- आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन में निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। किसी परिजन से धन आगमन होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय- रोटी पर आम का आचार रख कर किसी सफाई कर्मचारी को खिलाएं।
मिथुन- आज आपका दिन किसी अच्छे व्यक्ति के सानिध्य में बितेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पश्चिम दिशा की तरफ की गई यात्रा लाभ देगी। वाहन इत्यादि को साफ करें।
उपाय- साबुत सूखा धनिया दान करें।
कर्क- आज आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। किसी के साथ गलतफहमी हो सकती है। व्यापार की स्थिती सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्य स्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय- मुसाफिरों को संतरे दें।
सिंह- आज किसी प्रकार की मानसिक अशांति हो सकती है। अपने किसी अच्छे मित्र की सहायता लें। निवेश संबंधी निर्णय भी सोच-समझ कर करें। प्रेम में पड़े लोगो के लिए दिन अच्छा रहेगा। कहीं डेट की प्लानिंग बन सकती है।
उपाय- सफेद रंग के फूल अपने बैडरुम में लगाएं।
कन्या- आज का दिन आपको किसी बड़े का सहयोग मिलेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। पैसों का लेन-देन होगा। सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। पदोन्नति होगी। परिवार में सामंजस्य बनाएं रखें।
उपाय- गाय तो चारा डालें।
तुला- आध्यात्म की और रुची बढ़ेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। किमती सामान का विशेष ध्यान रखें। धन की आई-चलाई रहेगी। किसी अपने से शुभ समाचार मिलेगा। जिस काम में भी हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।
उपाय- मीठी रोटी कुत्ते को डालें।
वृश्चिक- आज किसी उच्च अधिकारी का साथ प्राप्त होगा। अदालती मसलों में आपको जीत मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की स्थित भी सामान्य रहेगी। किसी मित्र की सहायता से अपने व्यापार को बढ़ाएं।
उपाय- साबुत बादाम हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।
धनु- आज दिनचर्या व्यस्त रहेगी। भाग्य उदय होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतित करेंगे। किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मेहमानों के आने के भी योग बन रहे हैं।
उपाय- बूंदी हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।
मकर- आज का दिन आर्थिक पक्ष में मजबूत रहेगा। धन आगमन सरलता से होगा। निवेश की स्थिति भी बन सकती है। शॉपिंग पर जा सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। मित्र के साथ समय व्यतित होगा।
उपाय- गणेश जी के मंदिर में केले चढ़ाएं।
कुंभ- आज का दिन आपका अधिकांश समय घर से बाहर व्यतित होगा। लोगों की बातों में ध्यान न दें। आपके लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ देंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं।
उपाय- इमली से बनी कोई वस्तु छोटे बच्चों को दें।
मीन- आज अपनी सुंदरता पर विशेष ध्यान देंगे। किसी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। परिवार मे थोड़ा तनाव रह सकता है। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। आपके अंदर काम कर रहे लोगों में विरोधाभास की भावना रहेगी।
उपाय- मक्की की रोटी किसी वृद्ध व्यक्ति को दें।