Tarot Card Rashifal (22nd february): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 05:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुरे व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता से अपने कामों को सिद्ध करें। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा।
उपाय- मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं।

वृष- आज का दिन मनोरंजन के साधनों में बितेगा। आभूषणों का क्रय-विक्रय हो सकता है। परिवार के साथ समय आनंदपूर्ण व्यतित होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन आगमन होगा।
उपाय- श्रीसुक्त का पाठ करें।

मिथुन- आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यवसाय में आय अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी वालों के लिए वेतन में वृद्धि का प्रस्ताव आ सकता है। शारिकरिक कष्ट हो सकता है। दापंत्य जीवन में मनमुटाव रहेगा।
उपाय- गुड लक के लिए अपनी बहन, बुआ या मौसी से धन लेकर घर से निकलें।

कर्क- आज आपको कई सफलताएं मिलेंगी। दिन काफी रोमांचक रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा। किसी के साथ वैचारिक मतभेद सुलझेंगे और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
उपाय- चीनी का दान करें।

सिंह- आज किसी धार्मिक प्रयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। आपकी पर्सनेलिटी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। किसी को उपहार देने में धन खर्च होगा।
उपाय- नीम की दातुन करें।

कन्या- आज किसी बात को लेकर मन कुंठित रहेगा। शरीर में आलस्य व थकान रहेगी। संतान पक्ष से कोई विशेष लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा में विजयी हो सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- मीठी रोटी पक्षियों को डालें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

तुला- आज आप अपने साथी के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे। अपने सहकर्मियों का साथ आपको मिलेगा। किसी रमणीक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पदोन्नति होने की भी संभावना है।
उपाय- सांड को गुड़ डालें।

वृश्चिक- आज अर्थव्यवस्था में तेजी रहेगी। किसी यात्रा पर जाने से बचें। कोई विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। अपने मन की बात अपने माता-पिता से कहें। धन आगमन की स्थिति बनेगी।
उपाय- मेहमानों का सम्मान करें।

धनु- आज आप किसी अच्छे व्यक्ति की संगति में रहेंगे। जो आपको अत्मविश्वास देगा। लेखन में आपकी विशेष रुची रहेगी। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। साथी से आनंद की प्राप्ति होगी।
उपाय- गुड़ चने का दान करें।

मकर- आज कहीं से धन संबंधी सूचना मिल सकती है। ऋण ग्रस्त लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। उधार चूकाने की स्थिति बनेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य साथ देगा। उच्च पद की प्राप्ति होगी।
उपाय- हल्दी की कुछ गांठे अपने पास रखें।

कुंभ- आज आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा और समस्याएं दूर होंगी। कर्मक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के किसी नए सदस्य के आने की शुभ सूचना मिल सकती है।
उपाय- छाया दान करें।

मीन- आज आप में सकारात्मकता कूट-कूट कर भरी रहेगी। कोई प्लानिंग टल सकती है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में धन आगमन होगा। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- कौए को रोटी डालें।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News