Tarot Card Rashifal (16th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Tuesday, Feb 16, 2021 - 09:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज आपके लिए भटकाव की स्थिति रहेगी। विलासी प्रवृति आपको नुकसान देगी। अच्छी शिक्षा प्राप्त होने के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। शोध से जुड़े लोगों के लिए अच्छा अवसर है। पेट संबंधी कोई परेशानी होने की संभावना है। 
उपाय- छाया दान करें। 

वृष- जीवन में स्थिरता आएगी। स्त्री भक्ति आपको लाभ देगी। वस्तुओं के व्यापार से लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के भी योग हैं। किसी प्रकार की नई शिक्षा लेने के लिए अच्छा अवसर है। 
उपाय- नारियाल के तेल में कपूर जलाएं। 

मिथुन- आज का दिन किसी अधिक बोलने वाले की संगत में व्यतीत करेंगे। मन में किसी कारणवश डर की स्थिती बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्या आ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। 
उपाय- भैरों मंदिर में सफ़ेद तिल चढ़ाएं। 

कर्क- आज लंबे समय से चल रही बीमारी से राहत मिलेगी। परदेस में रह रहे लोगों को घर की याद सताएगी। भाई के सुख में वृद्धि होगी। संतान संबंधी कोई विशेष सूचना प्राप्त होगी। 
उपाय- श्रीमद्भगवत के नल चरित्र का पाठ करें। 

सिंह- आज पद में उन्नति होगी। मीठी वाणी आपको लाभ देगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुची बढ़ेगी। धार्मिक संस्थान में सम्मान प्राप्त हो सकता है। किसी वैवाहिक सामारोह का निमंत्रण आ सकता है। 
उपाय- शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें। 

कन्या- आज आपका परिश्रम आपको अच्छे फल देगा। धार्मिक प्रवृति का भाव बढ़ेगा। किसी महत्वकांक्षी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। व्यापार में सफलता और उत्पादन में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। 
उपाय- भोजन में काली मिर्च का खास प्रयोग करें। 

तुला- आज व्यापारिक शुभता बढ़ेगी। गृहस्थ लोगों को राहत मिलने की संभावना है। दोपहर के बाद आलस्य रहेगा। पिता की पदोन्नति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
उपाय- ब्राह्मण को दान दक्षिणा दें। 

वृश्चिक- पैतृक संपंति के मामले में शुभ समाचार मिलेगा। संप्तित बनने के भी योग हैं। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा। भाग्य आपका साथ देगा। धन कमाने के नए मार्ग नजर आएंगे।
उपाय- आटे का दीपक जलाएं। 

धनु- आज आप किसी वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिक भोजन खाने की वजह से स्वास्थ्य खराब होनी की संभावना है। धन संबंधी मामलों में अच्छी खरबरें मिलेगी। 
उपाय- गरीब बच्चों को पैन या पैंसिल दान तरें।

मकर- स्वभाव में अधिक नरमी लीडरशिप खराब कर सकती है। सख्ती से अपने आर्डर मनवाएं। कोई बिजली का उपकरण खरीदने की योजना बन सकती है। किसी प्रियवर से मिलन होगा। धन संबंधी दिन सामान्य रहेगा। 
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को पेठा खिलाएं।

कुंभ- आज आपकी किसी जटिल समस्या का समाधान निकलेगा। व्यवसाय में स्थिरता रहेगी। सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्य उदय होगा। ननिहाल पक्ष से कोई खबर आ सकती है। 
उपाय- घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर बाहर निकलें।

मीन- आज आपकी समाज में अच्छी इमेज बनेगी। विद्या के अच्छे योग हैं। दांपत्य जीवन में उत्साह रहेगा। ज़ायदाद संबंधी मसलों में विजय प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। 
उपाय-गुलाब के फूल मंदिर चढ़ाएं।

Jyoti

Advertising