Tarot Card Rashifal (15th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, Feb 15, 2021 - 08:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज के दिन कोई बड़ी खुशी मिलने की संभावना है। फाइनेंशियल पोजीशन सामन्य रहेगी।  रिश्तों में मधुरता आएगी। सामाजिक कामों में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।
उपाय- तुलसी का सेवन करें।

वृष- आज आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर सकते हैं। आपके कार्यस्थल में आपको प्रशंसा मिलेगी । प्रोत्साहन मिलेगा। किसी मित्र से धन लाभ होने की भी संभावना है। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
उपाय- लाल फूलों की माला अपने इष्ट को चढ़ाएं।

मिथुन- किसी के साथ धन संबंधित विवाद हो सकता है। कार्यों में मन नहीं लगेगा। भटकाव बना रहेगा। किसी गुणवाण व्यक्ति की संगती से लाभ प्राप्त होगा। भाई-बहन के बीच मनभेद हो सकते हैं।
उपाय- श्रीदत्तात्रेय भगवान का पूजन करें।

कर्क- आज किसी काम में रुकावट आ सकती है। वाहन चलाते समय खास ध्यान रखें। नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे। कार्य स्थल पर दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है।
उपाय- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

सिंह- आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। संतान पक्ष से थोड़ी समस्या रह सकती है। राज्य सम्मान के साथ संपत्ती प्राप्ति होने के अवसर मिलेंगे। माता-पिता के सुखों में वृद्धि होगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष के नीचे 2 छोटी इलायची चढ़ाएं।

कन्या- उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। भाईयों से लाभ प्राप्त होगा। अपने गुरु का सम्मान करें। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। घर को बहुत मिस करेंगे।
उपाय- रुद्राष्टक अध्याय का पाठ करें।

तुला- घर में किसी निर्माण कार्य की शुरुआत हो सकती है। अर्थव्यवस्था के लिए दिन अनुकुल है। परिवार में कोई मांगलिक काम भी हो सकता है। आपको नाखुन या दांत संबंधित थोड़ी परेशानी होगी।
उपाय- मीठा दूध बरगद की जड़ में डालें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार आने की उम्मीद है। धन और एश्वर्य की प्राप्ति होगी। साहित्यक क्षेत्र में लाभ हो सकता है।
उपाय- गुड़ के मीठे रोट बनाकर गरीबों में बांटें।

धनु- आज का दिन भोग विलास में व्यतित होगा। किसी उच्च स्तरिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। राजदण्ड से बच जाएंगे। अपने घर की साज-सजावट पर समय व्यतित होगा।
उपाय- एक टुकड़ा गुड़ चौराहे पर रख दें।

मकर- आज आपको स्त्री वर्ग से खास सम्मान मिलेगा। कर्मक्षेत्र में उन्नती के योग हैं। कन्या संतान के पक्ष से थोड़ी चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य में समान्य स्थिति रहेगी।
उपाय- सुंदरकाण्ड का पाठ करें।

कुंभ- आज भौतिक सुख-समृद्धि के योग हैं। आपको कार्यत्रेक्ष में मान-सम्मान मिलेगा। वाहन चलाते समय किसी के साथ विवाद होने की स्थिती बन सकती है।
उपाय- जमीन पर बैठकर भोजन करें।

मीन- आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। विपरित लिंग से सुख व सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों की प्लानिंग हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर सलाह -मश्विरा होगा।
उपाय- लाल मसूर दान करें।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising