Tarot Card Rashifal (13th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Saturday, Feb 13, 2021 - 08:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन धार्मिक रुझान अधिक हो सकता है। जीवन में सफलता के लिए किसी बड़े-बुजुर्ग की सहायता लेनी पड़ेगी। आप में निर्णय लेने की क्षमता अधिक है। उस पर टिके रहे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
उपाय- गणेश जी के मंदिर में केले चढ़ाएं।

वृष- आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। आज थोड़े चेलेंज का सामना करना पड़ेगा। धन लाभ होने के संकेत हैं। जॉब में अच्छा दिन गुजरेगा। किसी मित्र के साथ मुलाकात हो सकती है।  
उपाय- किसी वृद्ध व्यक्ति को नारियल पानी पिलाएं।

मिथुन- आज रिलेशनशिप में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यवसाय में भी दिन अच्छा व्यतित होगा। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय थोड़ा ध्यान रखें। जरुरी काम स्थगित करने पड़ सकते हैं।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर में छवारे चढ़ाएं।

कर्क- आज थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार में किसी पर अधिक विश्वास न करें। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में मतभेद हो सकता है।
उपाय- बूंदी के लड्डू अपने इष्ट को चढ़ाएं।

सिंह- आज आपके पास कोई अच्छा प्रोजेक्त आने की संभावना है। बिते समय में लिए गए निर्णय आपको विशेष लाभ देंगे। जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाएं।

कन्या- आज का दिन शिक्षा संबंधी नए अवसर लेकर आएगा। अपने उच्च अधिकारियों से विशेष लाभ मिलेगा। किसी का कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। धन संबंधी भी कोई अच्छा समाचार मिलेगा।
उपाय- मूंग की दाल भीगोकर पक्षियों को डालें।

तुला- आज का दिन किसी से धोखा मिलने की संभावना है। मन दुखी होगा। शाम के समय स्थितियां थोड़ी अनुकूल होंगी। आय संबंधी दिन सामान्य रहेगा और स्वास्थ्य संबंधी भी दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- अपने इष्ट को मुट्ठी भर चावल और 1 रुपए का सिक्का चढ़ाएं।

वृश्चिक- आज का दिन किसी महत्वपूर्ण काम में व्यतित होगा। सफलता मिलना निश्चित है। लॉटरी से धन लाभ होने की संभावा है। जॉब में बॉस के साथ रिलेशनशिप अच्छे रखें।
उपाय- धार्मिक पुस्तकें दान करें।

धनु- आज का दिन आपको रसोई घर में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। छोटी-मोटी चोट या दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरीपेशा लोग खुद को वीक फील कर सकते हैं।
उपाय- हल्दी की कुछ गांठें मंदिर में चढ़ाएं।

मकर- आज का दिन किसी नए प्लान की शुरुआत हो सकती है। विदेश यात्राओं के मसले पर कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी को धन देने में सतर्कता बरतें। व्यापीरियों के लिए दिन बढ़िया है।
उपाय- नंगे पांव न नहाएं।

कुंभ- आज का दिन किसी व्यक्ति विशेष से लाभ होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थान पर श्रीफल चढ़ाएं।

मीन- आज आपके मन की कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। आपसी तालमेल की स्थिती बनाई रखें। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतित होगा। व्यापार में भी शुभ लाभ प्राप्त होगा।
उपाय- भगवान विष्णु के 108 नामों का जाप करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising