Tarot Card Rashifal (12thFebruary, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
Friday, Feb 12, 2021 - 07:55 AM (IST)
मेष- आज आपको धन लाभ होने की संभावना है। अपनी दिनचर्या का खास ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने जीवन में विवादों से निपटने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाएं।
उपाय- सेब दान करें।
वृष- व्यापारिक पक्ष वाले सारा दिन ग्राहकी में व्यस्त रहेंगे। नार्मल दिनों से अधिक ग्राहक आएंगे। कार्यस्थल पर भी माहौल अच्छा बना रहेगा। माता पक्ष से विशेष लाभ प्राप्त होगा। किसी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
उपाय- केसर की खीर शिव मंदिर में चढ़ाएं।
मिथुन- आज का दिन किसी बड़ी समस्या के आने की संभावना है। कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम डीले हो सकता है। व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा। किसी प्रिय से भेंट हो सकती है।
उपाय- वट वृक्ष को जल दें।
कर्क- आज का दिन सामान्य रहेगा। रोजमर्रा के कामों में आपका दिन व्यतित होगा। संतान पक्ष से थोड़ी समस्या हो सकती है। किसी बड़े खर्चे की चिंता बनी रहेगी। मन की शांति के लिए अपने पार्टनर से बात करें।
उपाय- दीपदान करें।
सिंह- घर में आपसी तालमेल बनाए रखने की जरुरत है। सारा दिन गृहस्थी में व्यस्त रहेंगे। कहीं से धन आगमन के संकेत मिल रहे हैं। कार्यस्थल में भी दिन शुभ रहेगा। मानसिक शांति में कमी रहेगी।
उपाय- मंदिर की सीढ़ियां साफ करें।
कन्या- आज आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करेंगे। आपके कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मसला आगे बढ़ सकता है। किसी रिश्तेदार के साथ घुमने की प्लानिंग बन सकती है।
उपाय- विद्यार्थियों को पेन भेंट करें।
तुला- आज का दिन विशेष रुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बड़े समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने अंदर की योग्यता को और भी निखारने की अवश्यकता है।
उपाय- किन्नरों को धन दान करें।
वृश्चिक- आज आप व्यापारिक मसलों में व्यस्त रह सकते हैं। अपनी संतान के विवाह संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी। किसी का सहयोग आपको नौकरी में सफलता दिला सकता है।
उपाय- पक्षियों को बाजरा डालें।
धनु- आज का दिन आपको कहीं से अकस्मिक धनलाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी के साथ रुकी हुई बातचीत आगे बढ़ सकती है। ग्राहकी अच्छी रहेगी।
उपाय- सुहागनों को लाल रंग की नेल पेंट दान करें।
मकर- आज का दिन हॉस्पिटल या कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। थोड़ा मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी व्यक्ति की सिफारिश द्वारा आपके काम बन सकते हैं। पिता के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।
उपाय- दवाईयां दान करें।
कुंभ- आज का दिन निवेश के लिए अति उत्तम रहेगा। बिगड़ी दिनचर्या स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। धार्मिक आयोजन पर जाना हो सकता है। कहीं से धन आगमन की भी स्थितियां बन सकती हैं।
उपाय- अपने घर की नॉर्थ इस्ट दिशा में पानी का कुंभ रखें।
मीन- आज का दिन सहकर्मियों और मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। धन के पक्ष में लाभ मिलेगा। किसी प्रकार के संक्रमण का खास ध्यान रखें।
उपाय- वट वृक्ष में मीठे जल का अर्घ्य दें।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com