Tarot Card Rashifal (10th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Wednesday, Feb 10, 2021 - 07:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। अपने से निम्न स्तर के लोगों को खुश रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घुमने का प्लान कैंसल हो सकता है।
उपाय- फीके पेड़े लेकर कुत्ते को खिलाएं।

वृष- आज आपका मन थोड़ा इमोशनल रहेगा। ससुराल पक्ष से समस्या होने की संभावना है। व्यवसाय में धन लाभ होगा परंतु व्यसतता बनी रहेगी। जॉब के नए अवसर मिलेंगे।
उपाय- छोटे बच्चों को चाट खिलाएं।

मिथुन- आज के दिन आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की अवश्यकता है। समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालें। वाहन चलाते समय विशेष। ध्यान दें। कोई प्लानिंग विफल हो सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
उपाय- बच्चों को सफेद चॉकलेट खिलाएं।

कर्क- आज का दिन विवाह का कोई प्रस्ताव आएगा। किसी प्रियजन से मुलाकात भी होगी। व्यापार में निवेश किया जा सकता है। कोई नई ज़ॉब का प्रपोजल मिलेगा। धन की स्थित अच्छी रहेगी।
उपाय- आलू भून कर सांड को खिलाएं।

सिंह- लंबे समय से चली आ रही चिंता से मुक्ति मिलेगी। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। गहनों की खरीदारी करने का मन हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

कन्या- आज कई समस्याएं सुलझ जाएंगी। रिश्तों में ठहराव आएगा। व्यवसाय मध्यम रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिन सामान्य रहेगा। आपकी कल्पना शक्ति से किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है।
उपाय- हरे रंग के कपड़े पहनें

तुला- आज अच्छा स्विच मिल सकता है। जो बहुत खुशी देगा। मित्रों के सहयोग से किसी रुके हुए काम की शुरुआत भी हो सकती है। व्यवसाय में सामान्य स्थिती बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतित होगा।
उपाय- काला नमक गाय माता को खिलाएं।

वृश्चिक- आज आपके घर किसी मेहमान के आने की संभावना है। किसी को पैसे उधार न दें। आर्थिक मामलों में सजगता बनाए रखें। दिन मनोरंजन के साधनों में गुजरेगा। रात को कहीं आॉउटिंग पर जा सकते हैं।
उपाय- सुबह का पहला ग्रास अग्नि पर चढ़ाएं।

धनु- आपके मन में किसी चीज़ को लेकर अधीरता बनी रहेगी। किसी जवाब के इंतजार में दिन गुजरेगा। किमती वस्तुओं का खास ध्यान रखें। अनजाने स्थान पर जाने से परहेज करें। माता-पिता से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- ग्रे रंग के प्रयोग से बचें।

मकर- आज बिजली के किसी उपकरण के बिगड़ने की संभावना है। व्यवसाय में मंदे की स्थिती रहेगी। किसी लंबे निवेश की तरफ ध्यान दें। जॉब में पदोन्नती होगी।
उपाय- रुद्राक्ष को कलाई पर बांधें।

कुंभ- आज का दिन व्यवहार में उग्रता के कारण चीज़े बिगड़ सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। जॉब के ट्रांसफर होने का स्कोप है। पैसों से संबंधित धन लाभ की सूचना मिलेगी। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लगेगा।
उपाय- नीले कंचे जमीन में दबाएं।

मीन- दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से हो सकती है। परिवार संबंधी चिंता बनी रहेगी। असुरक्षा की भावना रहेगी। व्यापार में सामान्य स्थिती होगी। धन का आगमन हो सकता है।
उपाय- चावल पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

 

Niyati Bhandari

Advertising