Tarot Card Rashifal (6th august 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Friday, Aug 06, 2021 - 06:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। आपकी मेहनत रंग दिखाएगी। कार्य स्थल पर प्रोत्साहन मिलेन की संभावना है। किसी विशेष व्यक्ति से धन लाभ होगा।
उपाय- अलसी अथवा गोंद का सेवन करें।

वृष- कहीं घुमने जाने का मन हो सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। जॉब से संबंधित कोई अप्रिय घटना हो सकती है। अपने ज्यादा सोने की आदत पर नियंत्रण रखें। किसी से अकारण विवाद न करें।
उपाय- पीला धागा अपनी दाहिनी कलाई पर बांधें।

मिथुन- आज लंबे समय से रुके हुए काम सफल होंगे। लॉटरी या सट्टे से धन लाभ भी हो सकता है। किसी परिक्षा में सफलता मिलेगी। माता से कोई विशेष लाभ मिल सकता है।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

कर्क- आपके मन में चंचला बनी रहेगी। कोई अप्रिय घटना आपके मूड को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगी। अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। पिता के साथ कहीं धुमने का भी प्लान हो सकता है।
उपाय- 27 मखाने अपने इष्ट पर चढ़ाएं।

सिंह- आज का दिन अनावश्यक रुकावटों से आपके काम बिगड़ सकते हैं। एक से अधिक स्थानों से धन कमाने की इच्छा थोड़ी परेशानी दे सकती है। मन को शांत रखें और अपने व्यवहार में स्थिरता लाएं।
उपाय- पीले रंग का एक रुमाल अपने पास रखें।

कन्या- किसी धार्मिक काम में रुची रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ मेलजोल बढ़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खरीदारी की प्लानिंग करते समय बजट का ध्यान रखें।
उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं।

तुला- कठोर परिश्रम से सफलता मिलेगी। आज भाग्य आपका साथ देगा। कहीं से धन आगमन के अवसर बन सकते हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अवश्यकता है।
उपाय- सूखा धनिया दान करें।

वृश्चिक- आज के दिन कहीं से अच्छा प्रपोजल आने की उम्मीद है। किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर में तनाव हो सकता है। धन के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा लेकिन कोई बिजली से चले वाला सामान खराब हो सकता है।
उपाय- काले चने का दान करें।

धनु- दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यापिरिक यात्राओं को टालना ही उचित रहेगा। किसी के विरोध करने से मान-स्मामन में कमी आ सकती है। धन संबंधी रास्ते खुलेंगे लेकिन खर्च के साधन भी बढ़ेंगे।
उपाय- छोटे बच्चे को खिलौना उपहार में दें।

मकर- आज का दिन मध्यम रहेगा। आलस्य के कारण चीज़ों को स्थगित कर सकते हैं। प्रापर्टी खरीदने की प्रबल इच्छा रहेगी। शारिरिक कष्ट होनी की भी संभावना है। बहूमुल्य चीजें संभाल कर रखें। नुकसान हो सकता है।
उपाय- तांबे के लौटे में जल भरकर अपने नार्थ इस्ट कोने में रखें।

कुंभ- आज का दिन कागजी कार्यवाही में दिन व्यतित होगा। किन्हीं विद्वानों की सलाह से कोई भी सरकारी काम करें। आपके परिवार में चल रही, किसी समस्या से राहत मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य और त्वचा का खास ध्यान रखें।
उपाय- मछलियों को आटे की गोली डालें।

मीन- आज किसी सामारोह में सम्मिलित होने की संभावना है। घर की साज-सज्जा में दिन व्यतित हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कार्यस्थल पर रचानात्मक सोच को बढ़ाने की अवश्यकता है।
उपाय- फटकरी से दांत साफ करें।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising