Tarot Card Rashifal (14th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Friday, May 14, 2021 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज के दिन किसी प्रियजन के साथ लंबे समय के बाद बात होगी। बाहर खाना खाने का प्लान बनेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। लंबे समय से चली आ रही समस्या का हल निकलेगा।
उपाय- आंवला का दान करें।

वृष- धन प्राप्त करने के एक से अधिक साधन प्राप्त होंगे। किराएदारों से लाभ मिलेगा। शिक्षा संबंधित इच्छाएं पूरी होंगी। स्वस्थ्य का खास ध्यान रखें।
उपाय- साबुत मसर का दान करें।

मिथुन- आज जॉब रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नए रिश्ते बनेंगे। अपने विचारों में खुलापन लाएं। अपने मित्रों के साथ अच्छा समय वयत्ति होगा।  
उपाय- आंखों में सफेद सूरमा लगाएं।

कर्क- आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। अपने पूर्वजों की संपत्ती संबंधी शुभ समचार प्राप्त होंगे। कई कलात्मक चीजों में भी आपकी रुची बनी रहेगी।
उपाय- छोटी कन्याओं का पूजन करें।

सिंह- आज का दिन आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ाने की अवश्यकता है। अपनी कमियों को भूलकर उपलब्धियों पर ध्यान दें।
उपाय- अपने गले में चांदी की चैन धारण करें।

कन्या- कई ऐसे काम करेंगे, जिससे आने वाले समय में विशेष लाभ होंगे। कहीं से निमंत्रण आने की भी संभावना है। घर की साज-सज्जा में दिन गुजरेगा।
उपाय- अपनी कलाई पर पीले रंग का धागा बांधें।

तुला- आज का दिन आपको अपने वाहन पर विशेष ध्यान देने की अवश्यतका है। मन में चंचलता बनी रहेगी। रिश्तों में मधुरता बनाने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। धन संबंधी निर्णय सोच-समझ कर लें।
उपाय- पीले रंग का सिंदूर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।

वृश्चिक- आज का दिन अच्छा रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। कहीं से उपहार या मन पसंद भोजन मिल सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतित होगा।
उपाय- किसी देवी के मंदिर में संतरे चढ़ाएं।

धनु- आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। कहीं घुमने का या फिर किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। अपने मन की बातों को स्पष्टता से रखना सीखें।
उपाय- मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं।

मकर- आज का दिन किसी धार्मिक आयोजन का प्लान बन सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला करेंगे। धन-लाभ होने की भी संभावना है।
उपाय- राधाकृष्ण मंदिर में गेंदे के फूलों की माला चढ़ाएं।

कुंभ- आज का दिन थोड़ा मध्यम रहेगा। संबंधों को लेकर मन में तनाव हो सकता है। अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे रखें। व्यवसाय में लिए गए फैसले भविष्य में लाभ देंगे।
उपाय- किसी बुजुर्ग व्यक्ति को भोजन करवाएं।

मीन- आज के दिन रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है। आप अपने रिश्तों को बहुत खूबसूरती से संभाल पाएंगे। स्वभाव जिद्दी रहेगा। अपनी सुंदरता को बनाए रखने में विशेष समय व्यतित करेंगे।
उपाय- आज का दिन घर से निकलते वक्त थोड़ा शहद और दूध पीकर निकलें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

 

Niyati Bhandari

Advertising