Tarot Card Rashifal (15th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज निवेश के लिए कोई नई आॉफर आ सकती है लेकिन दिन की शुरुआत थोड़ा परेशान कर सकती है। घबराएं नहीं, दोपहर के बाद कोई बड़ी डील मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव रहेगा।
उपाय- दाहिने कंधे पर इत्र का प्रयोग करें।

वृष- आज का दिन बहुत मधुर रहने वाला है। जवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतित होगा। विद्यार्थी जीवन में सफलता मिलने की संभावना है। जो रिश्ते काफी समय से बिगड़े हैं, उनमें सुधार आएगा ।
उपाय- मीठा पान अपने इष्ट को चढ़ाएं।

मिथुन- आज मिलाजुला दिन रहेगा। जहां एक तरफ व्यवसाय संबंधी अच्छे अवसर मिलेंगे। वहीं दूसरी तरफ संतान पक्ष से चिंता बनी रहेगी। किसी लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सकती है।
उपाय- किन्नरों को धन दें।

कर्क- आज का दिन हंसी-मजाक में व्यतित होगा। अपने किसी अच्छे मित्र के साथ मिलने की संभावना है। माता से आशीर्वाद लेकर काम की शुरुआत करें। सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी रास्ते खुलेंगे।
उपाय- छवारे हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।

सिंह- आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। घर और आॉफिस के कामों में उलझें रहेंगे। अपने स्वभाव को शांत रखें। अच्छी वाणी के प्रयोग से आपके कई काम बन सकते हैं। जॉब मिलने की संभावना है।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

कन्या- आज के दिन कहीं बाहर जाने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। विदेश संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विधार्थी जीवन में अच्छा रिजल्ट आने की संभावना है।
उपाय- अपने गुरु को उपहार भेंट करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी प्रियजन को मिली सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। अगर आप जॉब की तलाश में हैं तो अच्छी खबर मिलेगी। धन संबंधी कोई विशेष व्यक्ति आपकी सहायता करेगा।
उपाय- दही मलकर नहाएं।

वृश्चिक- आज विवाह का कोई प्रपोजल आ सकता है। बहुत सारे बिगड़े हुए काम बनते नजर आएंगे। कईं तरफ से अच्छी सूचनाएं मिलने की संभावना है। धन संबंधी और व्यवसाय में लाभ हो सकता है।
उपाय- मीठा पेठा मंदिर में चढ़ाएं।

धनु- आज का दिन किसी अच्छी वस्तु की प्लानिंग में व्यतित होगा। कहीं से नई जॉब की आॉफर भी आ सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। धन संबंधी मामलों में थोड़ा सतर्क रहें।
उपाय- आम के पत्तों का बंधनवार घर के मुख्य द्वार पर टांगें।

मकर- व्यवसाय में किसी नवीनतम प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। कर्मचारियों संबंधी थोड़ी दिक्कत आ सकती है। धन के व्यय पर थोड़ा नियंत्रण रखें। किसी बड़े के साथ बहस होने की संभावना है।
उपाय- किकर की दातुन करें।

कुंभ- आज का दिन किसी महिला के साथ अच्छे संपर्क में व्यतित होगा।   स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार से संबंधित निर्णय सोच-समझ कर लें। नुकसान होने संबंधी संभावना है।
उपाय- पीली बूंदी हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।

मीन- धन-लाभ होने के प्रबल योग हैं। फालतु खर्चों पर कंट्रोल करने की जरुरत है। विद्यार्थी जीवन के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी संबंधी परेशानी बनी रह सकती है।
उपाय- वट वृक्ष की पूजा करें।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News