Tarot Card Rashifal (2nd december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Saturday, Dec 02, 2023 - 08:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी लेकिन दोपहर के बाद आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। सरकारी कामों में आ रही अड़चने भी दूर होंगी।
उपाय- घर से जब भी बाहर निकलें किसी वृद्ध औरत से चावल ले जाएं और शाम के समय चिड़िया को डाल दें।

वृष- आज आपका गुस्सा किसी पर भी कहीं भी उतर सकता है। आपको शांति के साथ सभी काम करने हैं। खुद के गुस्से का कारण भी नहीं पता होगा परन्तु मूड खराब रहेगा।
उपाय- अपने दिल की बात किसी ज्योतिष या घर के सबसे बड़े से कर सकते हैं।

मिथुन- आज अपको कुछ पिछली बातें याद आ सकती हैं। जो मीठी अनुभूती देंगी। कोई दुश्मन आपका मूड खराब कर सकता है लेकिन अपनों के सहयोग से जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा।
उपाय- हरी सब्जी गाय माता को खिलाएं।

कर्क- आज शारीरिक रुप से छोटी-मोटी दिक्कत आ सकती है। प्रतिस्पर्धाओं से कामयाबी मिलेगी। विदेश जाने का भी सुयोग बन रहा है।
उपाय- किसी भी कन्या को गुड़ के साथ उचित दक्षिणा दें।

सिंह- आज आपको बड़ी खुशी की अनुभूति होगी। किसी से कुछ उपहार मिलेगा, जो बहुत खुशी देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।
उपाय- पुरानी किताबों को निकाल कर साफ करें।

कन्या- आज आपको पार्टनर के साथ कहीं जाने का शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। आमदनी के स्रोतों में इजाफा होगा और कोई बड़ा मुनाफा होगा।
उपाय- मिश्री और सौंफ मुंह में रखें।

तुला- आज काफी अच्छा और एक्साइटेड दिन रहने वाला है। कहीं मनपसंद स्थान पर जाने का सुअवसर मिलेगा। संचय किया हुआ धन खर्च होगा।
उपाय- दिन में दो बार गूगल की धूप घर में करें।

वृश्चिक- मन में बहुत से विचार आ सकते हैं। जो सारा दिन तन और मन में उथल-पुथल मचा सकते हैं। जिनके विवाह की उम्र है, उनकी कहीं बातचीत चल सकती है।
उपाय- आज तुलसी पर दीपदान करें।

धनु- आज आपको भगवान की कृपा से सभी मनवांछित फल मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी नए काम की शुरुआत होगी, जो अच्छा लाभ देगी।
उपाय- आज आपको कॉफी का प्रयोग करना है।

मकर- आज नेगेटिव एनर्जी बहुत फील होगी। नज़र दोष या किसी के कहे हुए वाक्यों से नज़र लग जाने के आसार बन रहे हैं।
उपाय- सारा दिन दो सुपारी अपनी जेब में रखें, शाम को मंदिर में चढ़ा दें।

कुंभ- खरीदारी का विचार आएगा। किसी शुभ कार्य में जाने का मौका मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छाई और बुराई का अच्छे से विचार करें।
उपाय- आज हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

मीन- आज कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा। सोच-समझकर ही घर से यात्रा के लिए निकलें। मौसमी परिवर्तन परेशान करेंगे।
उपाय- घर के गमलों में खुद से पानी दें।

 

Niyati Bhandari

Advertising