Tarot Card Rashifal (July 13, 2020): टैरो रीडिंग से जानें, कैसा रहेगा हफ्ते का पहला दिन

Monday, Jul 13, 2020 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि- जो इच्छा लंबे समय से आपके मन में थी, आज उसके पूरे होने का दिन है। सिंग्लस के विवाह के योग बन रहे हैं। उनकी जिंदगी में ख़ुशियां आएंगी। 
उपाय- चुपचाप बिना किसी को कुछ बताए, मंदिर में 16 श्रृंगार का सामान रख आएं।

वृष राशि- आज का दिन बहुत ही सुखद और खुशनुमा होगा। बहुत सारे गिफ्ट मिल सकते हैं। लंबे समय के बाद किसी अपने से मुलाकाल होगी।
उपाय- पुरानी चपल किसी को दे दें अथवा दान करें।

मिथुन राशि- आज मनचाही खरीदारी करने का मौका मिलेगा। कोई बड़ा लाभ या मुनाफा भी हो सकता है। विदेश से कोई रिश्ता आ सकता है।
उपाय- रोज़ सुबह कच्चा दूध नहाने के पानी में डालें, ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
गाय माता को हरी घास और गुड़ खिलाएं। 

कर्क राशि- आज छोटी-छोटी बातों से ख़ुशी मिलेगी। धन आने के असार बन रहे हैं। आस-पास के माहौल में इज्जत बढ़ेगी।
उपाय- घर में कपूर जलाएं और छत पर पक्षियों के लिए पानी रखें।

सिंह राशि- जो भी काम करना है, उस पर अच्छे से सोच-विचार करें। तभी मनचाहा फायदा होगा। शहर से बाहर जाने का मौका मिलेगा। 
उपाय- सुबह सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- आज किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। घर का माहौल आपको बेचैन करेगा। ससुराल पक्ष में कुछ घटित हो सकता है।
उपाय- हलवा खुद बनाएं और अपने इष्ट को भोग लगा कर बांट दें। अंत में खुद खाएं।

तुला राशि- खुद को खुश रखें और बड़ों को अपने साथ घूमने ले जाएं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के योग बन रहे हैं। जल्द ही पुराने कामों से लाभ मिलेगा।
उपाय- गंगा जल का छिड़काव करें। 

वृश्चिक राशि- मन को शांत रखें। किसी भी बात में जल्दबाजी न करें। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा, जहां खूब एंजॉय करेंगे। 
उपाय- कपूर से घर में धुआं करें। गुस्सा आने पर उसको पेपर पर लिख कर मंदिर में रख दें ।

धनु राशि- प्रॉपर्टी संबंधित समस्या का समाधान हो सकता है। पुराने निवेश से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
उपाय- अपने घर की घड़ी को ठीक कर के रखें। 

मकर राशि- अपने जरूरी कागज खुद संभाल कर रखें नहीं तो दिक्कत हो सकती है। उतना काम करें जितनी ज़रुरत हो, खुद को उच्च साबित करने के लिए सेहत से खिलवाड़ न करें।
उपाय- घर में वाशिंग मशीन साउथ वेस्ट दिशा में रखें। 

कुम्भ राशि- किसी से कोई भी जानकारी शेयर न करें नहीं तो मुसीबत हो सकती है। फाइनेंशियल स्थिति बेहतर हो सकती है।  किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।
उपाय- घर में पिरामिड लगाएं।

मीन राशि- आज कोई बड़ी गलती हो सकती है। उसको मानना बेहतर होगा। मूड स्विंग होंगे, मन में परेशानी बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाएं।

परम जस्सल
fmtarotreader@gmail.com  

Niyati Bhandari

Advertising