Tarot Card Rashifal (25th january 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Tuesday, Jan 25, 2022 - 09:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज दिन बेहतरीन रहेगा। लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे। आज किसी करीबी से खुशखबरी मिलेगी। करियर के मामले में अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे।

वृषभ: व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। दिनचर्या में तब्दीली आएगी। धन की किल्लत भी अनुभव करेंगे।

मिथुन: आज दिन फेवरेबल रहेगा। मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आज नये कदम उठाएंगे, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी।

कर्क: आज दिमाग में कुछ नए आइडिया आयेंगे। साथ ही पुरानी कंपनी का अनुभव आज किसी खास काम को पूरा करने में कारगर साबित होगा। विद्यार्थियों का मन आज कुछ नया सीखने में लगेगा।

सिंह: आज दिन अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से कॉल आयेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। कोई स्टोरी लिखने के लिये नया टॉपिक दिमाग में आएगा। विद्यार्थियों का करियर आज एक नये रूप में उभरेगा।

कन्या: आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे। लवमेट्स आज एक-दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।

तुला: आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की बजाय उसका समाधान निकालने पर ध्यान दें।

वृश्चिक: आपको आलस्य से बचना चाहिए। अच्छा रहेगा अपने कार्य समय से पूरा कर लें। परिवार में चल रही अनबन आज किसी की सलाह से समाप्त हो जाएगी। धन वृद्धि होने के योग हैं।

धनु: आज दिन सामान्य रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, वो समय से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में बॉस वर्क परफॉरमेंस से खुश होकर कुछ जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जाएंगे।

मकर: आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जाएंगे। कोई भी बात सोच-विचार कर ही कहें, किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है।

 कुंभ: आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मीन: आज मन का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। लवमेट्स परिणय सूत्र में बंधने का प्लान बनायेंगे।

नीलम
8847472411

Niyati Bhandari

Advertising