Tarot Card Rashifal (23rd april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2023 - 10:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। बड़ों से हंसी-मजाक करने से बचें। कठिन प्रयास से कोई खास काम पूरा हो सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोबल बढ़ेगा और मान-सम्मान मिलेगा। परिवार और दोस्तों से पूरी मदद मिलेगी।  बजट बनाकर चलें अन्यथा धन हानि हो सकती है। प्रेम संबंधों को परिवार से मंजूरी मिलेगी।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अनुभवी और बड़े लोगों का साथ लाभ देगा। घर-परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। ऑफिस में काम बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगी लेकिन व्यस्तता के चलते थकान बढ़ सकती है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के काम खुद से निपटाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।

सिंह- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। घर में करीबी रिश्तेदारों का आना होगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की तरक्की के योग हैं। नसों और जोड़ों का दर्द हो सकता है।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। बदलते वातावरण की वजह से बुखार हो सकता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज रुके हुए काम बन सकते हैं। बिजनेस में बड़ा रिस्क न लें। किसी दोस्त से अनबन हो सकती है। घरवालों की बातों से मन निराश रहेगा। बाहर के खाने से परहेज रखें।

वृश्चिक- आज पूरा ध्यान सोर्स बढ़ाने में लगेगा। कोर्ट संबंधी मामला उलझ सकता है। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात रोमांचित करेगी। छात्रों का विदेश यात्रा का सपना पूरा होगा। सेहत के प्रति सावधानी बरतनी होगी।

धनु- आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। मेहनत से कोई खास काम पूरा होगा। घर में मेहमानों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। अपने गुस्से और इगो पर काबू रखें। घर में शांति का माहौल रहेगा।

मक- आज का दिन आपके लिए नार्मल रहेगा। किसी की बातों में आने से बचें, बेहतर होगा सारे फैसले खुद से लें। पुरानी यादें ताजा होंगी। नेगेटिव रवैया परेशानियां खड़ी करेगा। हाजमा बिगड़ सकता है।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कोई सरकारी मामला सुलझ सकता है। करीबी दोस्त या रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखें। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

मीन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है। बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को उम्मीद दिख सकती है। 

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News