Kundli Tv- किसी के प्यार में डालनी हो सेंध तो इस चीज़ से करें अनोखा टोटका

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 03:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
जैसे हिंदू धर्म में ज्योतिष का बहुत महत्व है। वैसे ही हिंदू धर्म में तांत्रिक विद्या का को बहुत माना जाता है। इसमें कई चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको तांत्रिकों द्वारा उपयोग किए जाने वाली एक ऐसी ही चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका प्रयोग आपके ज़िंदगी संवर सकती है।

हम बात कर रहे हैं गुंजा की। ज्योतिष के अनुसार इसका ज्यादातर इस्तेमाल तांत्रिक करते हैं। इनका मानना है कि तांत्रिक अघोरी कहते हैं कि अगर गुंजा का प्रयोग दीपावली, ग्रहण काल, होली, पूर्णिमा, अमावस्या आदि पर करना बहुत ज्यादा प्रभावकारी माना जाता है। तो वहीं ज्योतिष की मानें तो गुंजा में आकर्षक शक्तियां पाई जाती हैं जो व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
PunjabKesari
हम जानते हैं आप सोच रहे होंगे कि ऐसे कैसे और इसमें ऐसी क्या शक्तियां होती हैं जो ये व्यक्ति को अपनी ओर आर्कषित करती हैं। इतना ही नहीं इसके बारे में ये तक कहा जाता है कि गूंजा के बीजों में वशीकरण करने की एक अलग प्रकार की शक्ति पाई जाती है। तो अगर आप नहीं जानते कि ये गूंजा आपको क्या-क्या संकेत देता है तो आइए हम आपको बताते हैं-

कभी सोने की तौल में उपयोग की जाने वाली गुंजा यानी गुंचू के बीजों में बहुत ही गजब की वशीकरण शक्ति होती है। इसके उपयोग से दुश्मनों को वश में किया जा सकता है। गुंजा का प्रयोग प्राचीन काल से तांत्रिक क्रियाओं में किया जा रहा है।
PunjabKesari
यदि आपको नजरदोष की दिक्कत है और आपको बार-बार नजर लग जाती है तो आप गुंजा का ब्रेसलेट पहल लें, इससे नज़र नहीं लगती है।

कहा जाता है कि गुंजा व्यक्ति को उसके ऊपर आने वाली वाली मुसीबतों का संकेत देता है। ऐसा माना जाता है कि जब भी व्यक्ति पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो इसका रंग अपने आप ही बदलने लगता है। अगर किसी व्यक्ति ने काली गुंजा की माला पहनी हो, तो ये माला रंग बदलने लगती है, जो इस बात का संकेत देती है कि जीवन में कोई बहुत बड़ी मुसीबत आने वाली है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनसार तांत्रिक क्रियाओं में काम आने वाले गुंजा को पहनकर इंसान अपने दुश्मनों को शांत व वश में भी कर सकते है। 
PunjabKesari
किसी को वश में करने के लिए गुंजा का प्रयोग कैसे किया जाता है।

कोई स्त्री और पुरुष अगर अपने पति या पत्नी को अपने कहने अनुसार काम करवाना चाहते हैं तो गुंजा का उपयोग करना उनके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।, इसके लिए आपको पति का नाम या पत्नी का नाम लेकर मिट्टी के एक दीपक में शहद डालकर उसमें गुंजा के पांच दाने डालकर रख दें।

इसके बाद अभिमंत्रित किए हुए गुंजा के दानों को रूमाल में बांधकर उस व्यक्ति के कपड़ों में रख दें जिसे आप वश में करना चाहते हैं। इससे बहुत जल्दी आपका जीवनसाथी आपके कहने में हो जाएगा।
PunjabKesari
इसके अलावा एक और टोटका है जिसे अपनाकर आप बहुत जल्दी किसी को अपने बस में कर सकता है। इसके लिए लाल और काले गुंजा की माला को पहनकर उस व्यक्ति के पास जाएं जिसे आप वश में करना चाहते हैं और अपने गले से माला उतारकर उसके गले में पहना दें। ऐसा कहा जाता है कि माला पहनने के कुछ समय बाद ही व्यक्ति आपके वश में हो जाएगा।

ध्यान रहें इन उपायों को करने से पहले आप किसी जानकार से सलाह जरुर लें, और किसी भी बुरी भावना के साथ इन टोटकों को अपनाएं नहीं वरना इनका बुरा प्रभाव आप पर पड़ सकता है। 
Healthy जीवन जीने के लिए अपनाएं ये टोटका(Video)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Related News