सावन के दौरान घर लें आएं ये चीज़ें और फिर देखें चमत्कार

Friday, Jul 12, 2019 - 05:28 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसा कि आप सब लोग भली-भांति जानते होंगे कि सावन का माह भगवान शिव का पवित्र महीना माना गया है। जैसे ही सावन का महीना शुरू होता है हर जगह भोलेनाथ के नाम के जयकारों की गूंज सुनने को मिलती है। सभी भक्त इस महीने में शिवजी की पूजा अर्चना करके इनको प्रसन्न करने की कोशिश में लगे रहते हैं। कहते हैं कि अगर भोले बाबा किसी भक्त की पूजा से खिश हो जाएं तो उसकी सारी परेशानियां हल कर देते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि अगर व्यक्ति सावन के माह में भोलेनाथ की कोई न कोई प्रिय वस्तु घर लें आएं तो उन पर हमेशा भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है और इसके साथ ही घर में सकरात्मक ऊर्जा बनी रहती है। 

रुद्राक्ष
ग्रंथों में रुद्राक्ष को सबसे पवित्र और शुभ माना गया है। कहते हैं इसे घर में रखने पर जल्दी ही व्यक्ति को उसके शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। घर में सुख-समृद्धि और भाग्य में बढ़ोतरी
होती है। 

डमरु
भगवान शिव जी का सबसे प्रिय वाद्ययंत्र डमरु है, अगर आप सावन के पहले दिन अपने घर में डमरु लेकर आते हैं और सावन के आखिरी दिन इस डमरू को आप किसी बच्चे को उपहार के रूप में देते हैं तो इससे आपके घर परिवार की खुशियां बनी रहती हैं। 

नंदी
अगर आप सावन महीने के पहले दिन चांदी से बने हुए नंदी को अपने घर में लेकर आते हैं और पूरे माह इनकी पूजा करते हैं तो इससे आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

नाग नागिन का जोड़ा
कहते हैं कि अगर आप अपने घर में सावन के पहले दिन चांदी से बने हुए नाग नागिन का जोड़ा लेकर आते हैं और रोजाना इनकी नियमित रूप से पूजा करते हैं और सावन महीने के अंतिम दिन किसी शिव मंदिर में इनको रख देते हैं तो इससे आपको कालसर्प योग से छुटकारा मिलता है।

त्रिशूल
भगवान शिव का त्रिशूल बहुत ही शुभ माना गया है। अगर आप सावन महीने में त्रिशूल लेकर आते हैं तो इससे वर्ष भर घर परिवार की बुरी विपत्तियों से सुरक्षा होती है। 

चांदी का बिल्वपत्र
सावन महीने में चांदी से बना हुआ बिल्वपत्र अपने घर में लाकर शिवजी को अर्पित करते हैं तो इससे आपके सभी पापों का नाश हो जाता है।

Lata

Advertising