टी-सीरीज ऑफिस में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, सितारों ने भूषण कुमार के संग की आरती, ‘बप्पा’ का लिया आशीर्वाद
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 08:36 AM (IST)
गणेश चतुर्थी और गणपति उत्सव के पावन मौके पर मुंबई स्थित टी-सीरीज ऑफिस में हर साल की तरह इस बार भी बप्पा की भव्य स्थापना की गई। इस खास उत्सव में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे बप्पा का आशीर्वाद लेने और आरती में शामिल होने पहुंचे।
इस उत्सव में सारा अली खान, खुशाली कुमार, पलक मुच्छल, तृप्ति डिमरी, रकुलप्रीत सिंह, सोनल चौहान, मेधा राणा, महिमा मकवाना, सनी लियोन पति डेनियल वीबर, जैकी श्रॉफ बेटे टाइगर श्रॉफ और आयुष्मान खुराना पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ शामिल हुए। वहीं भूषण के साथ कार्तिक आर्यन ने ‘बप्पा’ का आशीर्वाद लिया।
