T Alphabet 2024 Horoscope: T नाम वालों की राशि? जानें, जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2023 - 03:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

T Alphabet 2024 Horoscope: जिन जातकों का नाम T से शुरू होता है तो आपकी राशि सिंह बनती है। सिंह राशि के जातक बहुत जोशीले होते हैं। इन राशि के जातकों में थोड़ा सा गुस्सा होता है। ये बहुत बढ़िया दोस्त और प्रेमी साबित होते हैं।

These dates will be auspicious for you ये तिथियां रहेंगी, आपके लिए शुभ

सूर्य 14 जनवरी को पंचम स्थान में आ जाएंगे। 14 जनवरी से 15 जनवरी का समय आपके लिए बहुत शुभ है।

15 मई से 15 जुलाई तक सूर्य शुभ गोचर में हैं।

सूर्य का तीसरे भाव का गोचर बढ़िया होता है।

15 अक्टूबर से 15 नवंबर का महीना आपके लिए शुभ रहेगा।

केतु अष्टम भाव में गोचर करेंगे। शुक्र और बुध चौथे भाव में गोचर करेंगे और ये गोचर शुभ रहेगा। शनि सप्तम में हैं और ये गोचर बढ़िया नहीं माना जाता। गुरु भाग्य स्थान में शुभ गोचर में हैं। 5 ग्रह आपके लिए शुभ गोचर में हैं। साल की शुरुआत बहुत बढ़िया तरीके से बीतेगी।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान के स्वामी शुक्र बनते हैं और अपने भाव  को देख रहे हैं। पहले चार महीने आपके लिए गुरु का गोचर बढ़िया चल रहा है। धन भाव का स्वामी भी आपके लिए बुध है। कर्म और आय स्थान के स्वामी दोनों मिलकर एक साथ युति बनाएंगे। कारोबार के लिहाज से समय आपके लिए बढ़िया रहेगा। गुरु चन्द्रमा को देख रहे हैं। पहले 4 महीने समय बहुत बढ़िया रहेगा।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: गुरु नौवें भाव में हैं। पंचम में गुरु बैठे हैं। यदि आप सिंगल हैं तो पहले 4 महीने में आपके जीवन में कोई आ सकता है। शादी होना का भी योग बनता है। शनि सप्तम भाव में हैं। सप्तम भाव मैरिज का भाव है। हो सकता है पार्टनर की हेल्थ को लेकर कोई इशू हो। मार्च के महीने का आस-पास का समय आपके लिए थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। मंगल केतु को दृष्टि देंगे। वाणी में थोड़ा सा गुस्सा आ सकता है। भूमि या वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति:  15 जनवरी को छठे भाव में सूर्य आ जाएंगे। साल की शुरुआत हेल्थ के लिहाज से बढ़िया रहेगी। सेहत सारा साल बढ़िया रहेगी। गुरु के गोचर उन लोगों के लिए बढ़िया रहेगा जिनको पहले से ही कोई बीमारी है। बीमारी से मुक्ति मिलने की सम्भावना है। मां की सेहत भी सही रहेगी।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति:  साल की शुरुआत में बुध शुभ गोचर में रहेंगे। गुरु नौवीं दृष्टि से पंचम को देखेंगे। छात्रों के लिए समय काफी बढ़िया रहने वाला है। मनपसंद कॉलेज में एडमिशन मिलने की सम्भावना है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News