हर परेशानी को दूर कर सकते हैं ये 7 अनमोल विचार

Saturday, Dec 17, 2016 - 02:41 PM (IST)

आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद के बारे में वैसे हम सभी काफी कुछ जानते हैं लेकिन उनके कुछ विचार ऐसे हैं जिन्हें बहुत कम जानते हैं। तो आइए जानते हैं वे अनमोल विचार...


* उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाए।


* जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते हैं।


*  विश्व का कल्याण तभी होगा जब स्त्रियों की स्थिति में पूरी तरह से सुधार हो जाएगा।


*  जीवन का रहस्य केवल आनंद नहीं है बल्कि अनुभव के माध्यम से सीखना है।


*  ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वे हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।


* जिस दिन आपके सामने कोई समस्या न आए तब सोचिए कि आप गलत रास्ते पर सफर कर रहे हैं।


* किसी की निंदा न करें। अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं तो जरूर बढ़ाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते तो अपने हाथ जोड़िए, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिए और उन्हें उनके मार्ग पर जाने दीजिए।
 

Advertising