Surya Rashi Parivartan: आज होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Wednesday, Nov 16, 2022 - 08:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Rashi Parivartan in Vrishchik Rashi: आज 16 नवंबर 2022, बुधवार को सूर्य तुला राशि से निकल कर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को ही संक्रांति कहा जाता है। 12 राशियों पर इसके अच्छे-बुरे प्रभाव पड़ेंगे। जानें, सूर्य गोचर से किन राशियों के शुरु होंगे अच्छे दिन-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Surya Rashi Parivartan 2022 Zodiac Signs Effect November

मेष- इस राशि के जातको को अप एंड डाउन फेस करने पड़ेंगे। जॉब और बिजनेस में मिश्रित प्रभाव देखने को मिलेंगे। हेल्थ को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरुरत है।

वृष- मैरिड लाइफ में समस्याएं आने की संभावनाएं हैं। क्रोध को काबू में रखना होगा। दिल की बातें दूसरों के साथ शेयर करने से बचें। सांझेदारी में लाभ मिलेगा। नौकरी और कारोबार नार्मल रहेगा।

मिथुन- हर किसी पर भरोसा करने से बचें, दोस्त के रुप में शत्रु हो सकते हैं। धन का लेन-देन बहुत सोच-विचार करने के बाद करें। किसी भी तरह की नादानी बड़ नुकसान कर सकती है।

कर्क- अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए किया गया परिश्रम उत्तम लाभ देगा। किसी के भी साथ तर्क-वितर्क करने से बचें। बच्चों से हर सुख की प्राप्ति होगी, प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह- कार्यस्थल पर न केवल बॉस बल्कि सहकर्मी भी आपकी सूझ-बूझ के कायल होंगे, उम्मीद से अधिक सरहाना व सफलता मिलेगी। छोटा निवेश बड़ा लाभ देगा। हेल्थ इश्यू हो सकते हैं।

कन्या- छोटे भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। जॉब में मनचाहे नतीजे हासिल होंगे। कारोबार में उछाल आएगा। पिता के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।

तुला- इस राशि के जातकों को 1 महीने तक बहुत सारे सुनहरी अवसर प्राप्त होंगे। मनचाहा बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। परिवार का हर काम में साथ और प्यार मिलेगा।

वृश्चिक- समाज में रुतबा बढ़ेगा, बड़े लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। मिजाज में बदलाव आने की संभावना है। लाइफ पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है।

धनु- जॉब और कारोबार में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। पिता की सेहत को लेकर सजग रहने की जरुरत है।

मकर- कोई बड़ी लॉटरी या डील खुद चलकर आपके पास आएगी। नौकरी में प्रमोशन या अच्छे इंसेंटिव प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ- नौकरी व व्यापार में स्वाभिमान का स्थान अभिमान ले सकता है। जुबान में मधुरता बनाकर रखें। बेवजह का क्रोध बने बनाए काम बिगाड़ सकता है।

मीन- मंद पड़ा भाग्य उज्जवल होगा। पिता का पूरा साथ मिलेगा। सेहत को लेकर एहतियात बरतें अन्यथा कोई बड़ी समस्या पैदा हो सकती है।

Niyati Bhandari

Advertising