आज मेष राशि में उच्च के होंगे सूर्य, 1 महीने तक इन राशियों के साथ रहेगा Good Luck

Monday, Apr 13, 2020 - 09:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sun Transit in Aries: आज 13 अप्रैल, सोमवार को मेष संक्रांति का शुभ दिन है। सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। फिर 14 मई तक इसी राशि में रहने वाले हैं। विद्वान कहते हैं इस राशि में आकर सूर्य का प्रभाव बढ़ जाता है और वे लगभग सभी राशियों को अच्छे परिणाम देते हैं। मेष राशि सूर्य ग्रह की उच्च राशि मानी गई है इसलिए ये इस राशि में आने के बाद सबसे अधिक बलशाली और पुण्य लाभ देने वाले होते हैं। जब ये अपने सखा मंगल ग्रह की राशि में विचरण करते हैं तो जातक को समृद्ध बनाते हैं।



जब किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में सूर्य उच्च के होते हैं तो संसार की कोई भी ताकत उसे मान-यश, धनाढ्य और प्रसिद्ध होने से नहीं रोक सकती। उसे राजयोग प्राप्त होता है।  



आज रात 8:21 पर सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में जाएंगे। फिर 14 मई की शाम 5:14 तक यहीं पर रहेंगे तत्पश्चात वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।  1 महीने तक इन राशियों के साथ रहेगा गुड लक-



मेष-
ये गोचर आपके लिए शुभ-लाभ लेकर आया है। 1 महीने तक धन और सम्मान कमाने के बहुत सारे मौके मिलेंगे।

वृष- ये राशि परिवर्तन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इनकम और खर्च दोनों बढ़ेंगे। दुश्मन कमजोर रहेंगे।

मिथुन- सूर्य का शुभ प्रभाव बना रहेगा। धन लाभ और वैभव बढ़ेगा। जिससे आपके व्यवहार में घमंड आ जाएगा।

कर्क- लाइफ में चल रही सभी समस्याओं को अलविदा कहने का समय आ गया है। अच्छे दिनों का आरंभ मनचाहे परिणाम देगा।

सिंह- जॉब और कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। समाज में खास पहचान बनेगी। बौधिक क्षमता में निखार आएगा।  

कन्या- आपके लिए सूर्य की चाल कुछ अच्छी नहीं कही जा सकती इसलिए थोड़ा ध्यान रखें और सेहत को लेकर सतर्क रहें।

तुला- सूर्य का गोचर कुछ अच्छा नहीं रहेगा। मैरिड लाइफ में समस्याएं आ सकती हैं। कारोबार अच्छा रहेगा।

वृश्चिक- आप एक महीने तक राजा जैसा जीवन यापन करेंगे। कोई शत्रु आपके सामने सिर नहीं उठा पाएगा।

धनु- ये गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। अपनी भावनाओं का ध्यान रखें। आहत हो सकती हैं।

मकर- आपके वारे-न्यारे होने वाले हैं। पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ होने की संभावना है। अच्छा इंक्रीमेंट और मुनाफा भी होगा।

कुंभ- व्यवहार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कोई ऐसा व्यक्ति जीवन में आएगा जो सोचने का नज़रिया बदल देगा।

मीन- धन लाभ के विशेष योग हैं। बस अपनी वाणी का ध्यान रखें। वो आपके रिश्ते और प्रतिष्ठा को खराब कर सकती है।

Niyati Bhandari

Advertising