राशि अनुसार जानें: सूर्य के राशि परिवर्तन का आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Saturday, Jan 14, 2017 - 01:30 PM (IST)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य सम्पूर्ण संसार को जीवन प्रदान करने वाली उर्जा का केंद्र है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में सूर्य आत्मा व पिता का प्रतिनिधित्व करता है। भ्रचक्र की 12 राशियों में सूर्य मेष, सिंह व धनु राशियों में बलि माने जाते हैं। इसी प्रकार तुला, कुंभ व मिथुन में सूर्य निरबली माने जाते हैं। मेष में सूर्य उच्च फल देते हैं व स्वयं राशि सिंह में मूलत्रिकोण में बली माने जाते हैं। सूर्य को पितृ का प्रतिनिधि भी माना जाता है और इस कारण से सूर्य पर किसी भी बुरे ग्रहों का प्रभाव होने पर कुंडली में पितृदोष का निर्माण होता है। सूर्य शनिवार दिनांक 14.01.17 को प्रातः 07 बजकर 50 मि॰ मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। अब सूर्य रविवार दिनांक 12.02.17 दोपहर 12 घंटे 35 मि॰ पर कुंभ में प्रवेश करेंगे।

 

शनिवार दिनांक 14.01.17 को प्रातः 07 बजकर 50 मि॰ पर बनी संक्रांति की कुंडली मकर लग्न की है। वैदिक ज्योतिष के मेदिनी खंड अनुसार 2017 की मकर संक्रांति की कुंडली शुभ-अशुभ दोनों परिणाम देगी। कुंडली के लग्न में ग्रहराज सूर्य बाल्य अवस्था में। दूसरे भाव (सुख स्थान) शुक्र, केतू व मंगल स्थित है। सप्तमेश चंद्र अपने ही भाव में स्थित हैं। आठवे भाव (आयु) भाव में राहू स्थित हैं। गुरु अपने शत्रु बुध की राशि कन्या में (भाग्य स्थान) में स्थित हैं तथा मंगल की दृष्टि में हैं। बुध बारहवें (हानि) भाव में स्थित हैं। संक्रांति की कुंडली देश में शुभ-अशुभ दोनों के संकेत दे रही है। सम्पूर्ण भारत में मंदी का दौर रह सकता है। आइए जानते हैं की सूर्य के मकर राशि में आने से किस राशि के व्यक्ति शुभ-अशुभ परिणाम पाएंगे।


मेष: प्रसन्नता की अनुभूति होगी। सम्मान प्राप्ति मिलेगी। पिता से वैचारिक मतभेद होंगे। अधिकारी वर्ग सहयोग करेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।


वृष: प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमैंट के योग हैं। सुख–समृद्धि में वृद्धि होगी। सड़क दुर्घटना के योग हैं। नया वाहन खरीदना बहुत शुभ रहेगा। झूठे आरोप लग सकते हैं।


मिथुन: गुस्से की अधिकता रहेगी। भाई–बहनों से संबंध बिगड़ेंगे। पराक्रम भंग होगा। धन हानि के योग हैं। दांपत्य सुख में कमी आएगी। मन व्यग्र रहेगा।


कर्क: एब्डॉमिनल पेन सताएगा। पार्टनर की हैल्थ बिगड़ सकती है। दांपत्य सुख में कमी रहेगी। सांझेदारी में हानि के योग हैं। पार्टनरशिप भंग हो सकती है।


सिंह: स्वास्थ्य अत्यधिक रूप से बिगड़ेगा। मनोविकार से पीड़ित रहेंगे। अनिद्रा भी परेशान करेगी। धन हानि के प्रबल योग हैं। संतान पक्ष से मतभेद होंगे। 


कन्या: कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता के योग हैं। प्रभावी लोगों की संगत से सामाजिक रुतबा बढ़ेगा। कार्य सफलता मिलेगी। लिए हुए काम पूरे होंगे।


तुला: माता को शारीरिक कष्ट सताएंगे। मानसिक कष्ट सताएंगे। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। गृह क्लेश से मन व्यथित रहेगा। प्रॉपर्टी में लॉस होगा।


वृश्चिक: धनागमन बढ़ा रहेगा। कर्ज़ों से मुक्ति मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।


धनु: आखों में जलन रहेगी। आर्थिक हानि होगी। चोरी होने का डर सताएगा। सर दर्द परेशान करेगा। मन विचलित रहेगा। अनैतिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी।


मकर: मुख व नेत्र विकार के योग हैं। मानसिक विकार सताएंगे। बेमतलब की यात्राएं होंगी। जीवनसाथी संग असामंजस्य रहेगा। दांपत्य में कठिनाई रहेगी। 


कुंभ: वाद-विवाद के प्रबल योग हैं। कोर्ट-कहचरी में फंसने के संकेत हैं। धन हानि के योग हैं। प्रोफैशन में रूकावट आएगी। बिना सोचे-समझे खर्च न करें।


मीन: वाणी उग्र रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। अप्रत्याशित धन लाभ की प्राप्ति होगी। करीबी मित्र साथ देंगे। कर्ज़ों से मुक्ति मिलेगी।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising