Surya Rashi Parivartan 2021: कुछ राशियों के लिए मंगलकारी अन्य रहें सावधान !

Saturday, Mar 13, 2021 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Rashi Parivartan March 2021- ज्योतिष शास्त्र व हमारी संस्कृति में सूर्य का राशि या नक्षत्र परिवर्तन करना एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियां भी प्रभावित होती हैं और देश पर भी इसका असर पड़ता है। सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा, आइए जानें-

Surya Rashi Parivartan  Effects On All Zodiac Signs
मेष राशि वालों के लिए सूर्य द्वादश रहेगा। यह भाव खर्च स्थान भी है लिहाजा खर्चों में बढ़ौतरी हो सकती है। इस वजह से आंखों से संबंधित कोई समस्या भी परेशान कर सकती है।

वृष राशि वालों के लिए सूर्य एकादश रहेगा। इस कारण इस राशि की आय में बढ़ौतरी होने के योग बन सकते हैं। प्रमोशन का योग भी बनेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य दशम रहेगा। घर-परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी।

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य नवम हो जाएगा, जिसे भाग्य स्थान भी कहा जाता है । इस कारण समय शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य अष्टम रहेगा।  थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का ख्याल रखना होगा और कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से परे रहना होगा।

कन्या राशि के लिए सूर्य के सप्तम होने से जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम बनाए रखें और साथ ही अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें।

तुला राशि वालों को भी सूर्य षष्ठम होने से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रु हावी होने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य पंचम रहेगा, इस कारण संतान से सुख मिलेगा। नौकरी और कार्य स्थल पर लाभ मिलने के योग हैं।

धनु राशि वालों के लिए सूर्य चतुर्थ होने के कारण लाभदायक स्थितियां बन सकती हैं। चतुर्थ भाव को माता व सुख संपत्ति स्थान भी कहा जाता है लिहाजा धन मिलने के योग हैं। घर-परिवार और समाज में सुखद वातावरण रहेगा।

मकर राशि वालों के लिए सूर्य तृतीय हो जाएगा। इस कारण किसी मनपसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं। भाइयों से और मित्रों से सहयोग मिलेगा। सूर्य लाभ दिलाने वाला रहेगा।

कुंभ राशि वालों को जोश के साथ-साथ होश से भी काम लेना होगा और उतावलेपन से बचना होगा । किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया से पहले थोड़ा सोच-समझ लेना होगा। आंखों से जुड़ी समस्या भी थोड़ा परेशानी दे सकती है।

मीन राशि के लिए समय शुभ रहेगा क्योंकि सूर्य का गोचर इसी राशि में होने वाला है। आपके वर्चस्व में बढ़ोतरी हो सकती है। लाभ मिल सकता है। बाधाएं दूर होने के योग भी हैं।

Surya ke upay सूर्य के उपाय
सूर्य जीवन में अच्छा फल प्रदान करें इसके लिए सुबह स्नान करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं।

जिन लोगों को नौकरी में बाधा आ रही है उन्हें जल में लाल चंदन मिलाकर जल चढ़ाना चाहिए।

उच्चाधिकारियों से लाभ लेने के लिए सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए।

घर के मुखिया को प्रसन्न रखने से भी सूर्य खुश होते हैं।

पिता की सेवा करने सूर्य प्रसन्न होते हैं और अच्छे फल प्रदान करते हैं।

गुरमीत बेदी  
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising