Kundli Tv- कुंडली के सूर्य दोष से हैं परेशान तो रविवार को ये करना न भूलें

Saturday, Jul 28, 2018 - 12:24 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। शास्त्रों में इनके पूजन से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है। इसके अनुसार सूर्य देव की पूजा से समाज में व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है और साथ ही उसे यश की प्राप्ति भी होती है। इतना ही नहीं इनकी पूजा से कुंडली में मौज़ूद सूर्य दोषों का भी अंत हो जाता है। तो आईए जानतें हैं इससे संबंधित कुछ बातें-


रविवार के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद किसी मंदिर जाएं या फिर घर पर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं इसे कुंडली में दोषों का नाश होता है।


पूजन में सूर्य देव का पसंद लाल पुष्प, लाल चंदन, गुड़हल का फूल, चावल अर्पित करें। गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं। 


इसके बाद इन दो मंत्रो में किसी एक मंत्र का जाप करें-


प्रात: स्मरामि खलु तत्सवितुर्वरेण्यम् रूपं हि मण्डलमृचोथ तनुर्यजूंषि।
सामानि यस्य किरणा: प्रभवादिहेतुं ब्रह्माहरात्मकमलक्ष्यमचिन्त्यरूपम्।।


इस मंत्र का जाप करें और पूजन के बाद अपने मस्तक पर लाल चंदन जरूर लगाएं


ॐ खखोल्काय शान्ताय करणत्रयहेतवे। 
निवेदयामि चात्मानं नमस्ते ज्ञानरूपिणे।।
त्वमेव ब्रह्म परममापो ज्योती रसोमृत्तम्।
भूर्भुव: स्वस्त्वमोङ्कार: सर्वो रुद्र: सनातन:।।
जानें कौन, जिसने बजरंगबली को भी दी थी मात (देखें Video)

Jyoti

Advertising