Surya Nakshatra Parivartan 2026 : 25 मई से रोहिणी नक्षत्र में सूर्य करेंगे गोचर, जानें किन राशियों को मिलेगी चुनौती और किन्हें होगा लाभ

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 03:48 PM (IST)

Surya Nakshatra Parivartan 2026 : सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, नेतृत्व, प्रतिष्ठा और ऊर्जा का कारक माना जाता है। जब सूर्य एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव देश-दुनिया, मनुष्य, जीव-जन्तुओं के साथ कई राशियों पर भी देखने को मिलता है। ज्येष्ठ का महीना शुरू होते ही सूर्य अपनी गर्मी का प्रचंड रूप दिखाने लगता है। वहीं, 25 मई से नौतपा के 9 दिनों तक सूर्य अपनी चरम सीमा पर रहेंगे और आग के गोले की तरह ही तपने वाले हैं। 25 मई से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव कई राशियों के लिए शुभ और कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि इस नक्षत्र परिर्वतन का कौन-कौन सी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। 

Surya Nakshatra Parivartan 2026

मेष राशि
सूर्य के नक्षत्र परिर्वतन मेष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। सेहत ठीक रहेगी। 

कर्क राशि 
सूर्य का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। 

Surya Nakshatra Parivartan 2026

तुला राशि 
सूर्य का यह गोचर तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले से राहत पाने के लिए थोड़ा ओर इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार केकिसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। 

मकर राशि 
सूर्य के नक्षत्र परिर्वतन का प्रभाव मकर राशि के जातकों पर कोई खास अच्छा नहीं रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, उन्हें थोड़ी ओर मेहनत करने की आवशयकता है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। 

Surya Nakshatra Parivartan 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News