Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य का केतु के नक्षत्र में महागोचर, 14 अप्रैल से इन 4 राशियों पर बरसेगा अपार धन!
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 10:30 AM (IST)
Surya Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। 14 अप्रैल 2026 की सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य देव रेवती नक्षत्र को छोड़कर केतु के नक्षत्र 'अश्विनी' में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष, सिंह, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और कैसे आपकी लॉटरी लगने वाली है।

इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन:
मेष राशि: चमकेगा भाग्य, मिलेगी कर्ज से मुक्ति
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य बदलने वाला साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा और अचानक धन प्राप्ति के ऐसे रास्ते खुलेंगे कि आपको लॉटरी लगने जैसा अनुभव होगा। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी और निवेश की योजनाएं सफल होंगी। यह समय आपके लिए किसी राजयोग से कम नहीं है।
सिंह राशि: बिजनेस में आएगी चमक, बढ़ेगी इनकम
सिंह राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होने के प्रबल आसार हैं। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और व्यापार (बिजनेस) खूब चमकेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको बड़ी कामयाबी मिल सकती है। किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से आपको आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: अटके काम होंगे पूरे, विदेश यात्रा के योग
सूर्य का यह नक्षत्र गोचर धनु राशि वालों के लिए सफलता के नए मार्ग खोलेगा। किसी बड़ी डील से आपको मोटा मुनाफा हो सकता है। आपके जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा और विदेश जाने के भी शुभ योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि: पैतृक संपत्ति से लाभ, पूरी होगी हर मुराद
कुंभ राशि वालों की कमाई में इस दौरान बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। आपको कई स्रोतों से धन प्राप्त होगा और पैतृक संपत्ति से भी बड़ा लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन समय है। आपकी कोई पुरानी मनचाही मुराद भी इस दौरान पूरी हो सकती है।

