Surya Grahan 2023: भारत में दिखाई नहीं देगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर डालेगा जबरदस्त असर

Saturday, Oct 07, 2023 - 10:20 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Solar eclipse of October 14: 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है और यह सूर्य ग्रहण साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यह ज्योतिष की दुनिया में कोई असर नहीं डालेगा। सूर्य ग्रहण भले ही भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन कई राशियों की जिंदगी में जबरदस्त असर डालेगा।

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण यह एक खगोलीय घटना होते हैं और वैज्ञानिकों को भी इनका इंतजार रहता है तथा ज्योतिषियों को भी इनका इंतजार रहता है। ज्योतिषियों को इसलिए इंतजार रहता है कि यह ग्रहण देश-दुनिया के साथ-साथ किन-किन राशियों को प्रभावित करेगा और ज्योतिषी लोग अपनी गणना से इसका आकलन करते हैं।

आज का पंचांग- 7 अक्टूबर, 2023

हिंदू धर्म में ग्रहण का बड़ा महत्व है। खगोलीय और धार्मिक दोनों दृष्टियों से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाती है। इसे ही सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है।

कंकणाकृती सूर्यग्रहण वह कहलाता है, जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी इतनी होती है कि चंद्रमा सूर्य के एकदम बीचो-बीच आ जाता है, ऐसी स्थिति में सूर्य के चारों तरफ एक रिंग नुमा आकृति बन जाती है, इस ग्रहण को वलयाकार सूर्यग्रहण भी कहा जाता है।

Shani Vakri: 2025 तक शनिदेव रहेंगे इस राशि में विराजमान, इन 3 राशियों को मिलेगा सोच से भी ज्यादा लाभ !

अक्टूबर महीने में दो ग्रहण लगने हैं। पहला 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा और उसके 15 दिन बाद 29 अक्टूबर को इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगेगा। जो भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी मान्य होगा।

14 अक्टूबर का यह सूर्य ग्रहण अश्विन मास की अमावस्या तिथि को कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। यह ग्रहण कंकणाकृती सूर्य ग्रहण होगा। इसके कारण आसमान में आग की एक रिंग दिखाई देगी। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है।

पंचांग के अनुसार, 14 अक्टूबर शनिवार को रात में 8:34 से यह सूर्य ग्रहण शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 2:25 पर समाप्त होगा। भारत में रात होने के कारण यह भारत में दिखाई नहीं देगा।

आज का राशिफल 7 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा


यह ग्रहण कनाडा, अर्जेंटीना, कोलंबिया, मैक्सिको, ब्राजील, पराग्वे, पेरू, अमेरिका, वेनेजुएला, चिली, डोमिनिका आदि जगहों पर दिखाई देगा लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व और चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व शुरू हो जाता है। 14 अक्टूबर को लगने वाले साल का अंतिम सूर्य ग्रहण का सूतक काल उस दिन सुबह 8 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो 15 अक्टूबर को तड़के 02:25 पर सूर्य ग्रहण के समापन के साथ ही सूतक काल खत्म हो जाएगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Tarot Card Rashifal (7th october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

इस सूर्य ग्रहण का कई राशियों पर जबरदस्त असर पड़ेगा। कम से कम 6 राशियां प्रभावित होने वाली हैं। इस सूर्य ग्रहण से मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि वालों को थोड़ा समय के लिए नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।

सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों को बिजनेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव दे सकता है।

वृषभ राशि वालों को अपने सीनियर अधिकारियों के साथ थोड़ा तालमेल बैठा कर चलना होगा अन्यथा नौकरी में थोड़ी परेशानी  आ सकती है।

सिंह राशि वालों का अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है और बनते हुए काम में थोड़ा विलंब हो सकता है।

लव राशिफल 7 अक्टूबर - धड़केगा तू मुझमे सदा मैंने तेरा नाम दिल रख दिया

कन्या राशि वालों को पैतृक संपत्ति के मामले में थोड़ी सी अड़चन आ सकती है।

धनु राशि वालों को वाहन सावधानी से चलना होगा जबकि मकर राशि वालों को इन्वेस्टमेंट और धन के लेन-देन से थोड़ा परहेज करना होगा।

Astrology for successful love marriage: लव मैरिज के चाहवान इस मंत्र से करें अपने पार्टनर को आकर्षित

गुरमीत बेदी
 9418033344

Niyati Bhandari

Advertising