Surya Grahan 2021: 4 राशियों में होगी बड़ी हलचल, अन्य के होंगे वारे-न्यारे

Saturday, Dec 04, 2021 - 08:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Grahan 2021: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को वृश्चिक राशि में लग रहा है तो सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबसे अधिक वृश्चिक राशि वालों पर ही देखने को मिलेगा इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान वृश्चिक राशि वालों को क्रोध, तनाव और अहंकार से दूर रहना चाहिए। धन और सेहत के मामले में भी सावधान रहना होगा। इस दौरान वृश्चिक राशि वालों को कार्य स्थल पर कार्य करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च पदों पर आसीन लोगों को प्रसन्न रखने में मुश्किल आ सकती है, इसके साथ ही बॉस की नाराजगी का शिकार भी होना पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वृश्चिक राशि के अलावा तीन अन्य राशियां भी इस सूर्य ग्रहण से प्रभावित होंगी। यह राशियां हैं- वृषभ, कर्क व तुला राशि।

वृषभ राशि वालों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मानसिक तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी परेशानी आ सकती है। धन के मामले में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें और क्रोध न करें।

सूर्य ग्रहण का प्रभाव कर्क राशि वालों पर सेहत और व्यापार अधिक देखने को मिलेगा इसलिए सेहत और धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। इस दौरान विवाद और तनाव की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें।

तुला राशि वालों के संबंधों के मामलें में सूर्य ग्रहण कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है इसलिए रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।इस दौरान निवेश करने की स्थिति से बचें। गलत संगत से दूरी बनाकर रखें। प्रतिद्वंदी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।गायत्री मंत्र का जाप करें।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising