Surya Grahan 2021: जल्द लगेगा 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत पर नहीं होगा कोई प्रभाव

Wednesday, Nov 24, 2021 - 08:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Grahan 2021: यह साल 2021 का आखिरी सूर्यग्रहण होगा जो कि आने वाली मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ेगा जो कि 4 दिसंबर 2021 के दिन शनिवार को है। यह ग्रहण ज्येष्ठ नक्षत्र व वृश्चिक राशि में घटित होगा। यह सूर्यग्रहण खण्डग्रास के रूप में अंटार्कटिका के कुछ भागों में जैसे कि दक्षिण अफ्रीका एवं दक्षिण अटलांटिक में दिखाई देगा। खग्रास रूप में अंटार्कटिका में ही दिखाई देगा। ग्रहण घटित होने का भारतीय समय के अनुसार इस प्रकार से है: 


ग्रहण स्पर्श प्रातः 10:59:16 
ग्रहण सम्मेलन दोपहर 12:30:06
ग्रहण मध्य 13:03:27
ग्रहण उन्मीलन 13:30:45
ग्रहण समाप्त 15:07:29



चंद्र ग्रहण की तरह सूर्यग्रहण भी एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और सूर्य के मध्य का पूरा भाग चंद्रमा की छाया से ढंक जाता है तब इस घटना को सूर्यग्रहण कहा जाता है। इस दौरान सूर्य का बाहरी भाग प्रकाशित रहता है। पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है और चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। कभी-कभी चंद्रमा, सूर्य और धरती के बीच में आ जाता है फिर वह सूर्य की सारी रोशनी को रोक लेता है जिससे कि धरती पर सूर्य का प्रकाश नहीं फैल पाता इसी ही घटना को साधारण शब्दों में सूर्य ग्रहण की संज्ञा दी गयी है।

वैसे तो सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही लग जाता है परन्तु यह खग्रास सूर्यग्रहण एक प्रकार का उपछाया सूर्यग्रहण होगा। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक मान्य होता है उपछाया सूर्यग्रहण होने पर इसका सूतक संबंधित नियमों का पालन करना अनिवार्य नहीं होता। यह खग्रास सूर्यग्रहण भारत देश में नहीं दिखाई देगा। जिस कारण से भारत देश के जातकों पर ज्योतिषीय दृष्टि व खगोलीय दृष्टि तथा भौगोलिक दृष्टि से कोई भी प्रभाव नहीं होगा। 

Dara Singh
AstroGem Scientists
LLB., Graduate Gemologist GIA (Gemological Institute of America), Astrology, Numerology and Vastu (SSM)

 

Niyati Bhandari

Advertising