Surya Arghya Rules: हर रोज जल चढ़ाते हैं लेकिन लाभ नहीं मिलता, जानिए सही तरीका और चमत्कारी फायदे
punjabkesari.in Sunday, Sep 14, 2025 - 03:00 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Surya Arghya Rules: भारत में प्राचीन काल से ही सूर्य देवता की पूजा को विशेष महत्व दिया गया है। वैदिक काल से लेकर आज तक, सूर्य को जल अर्पित करना एक ऐसी परंपरा है, जो सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत प्रभावशाली मानी गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर लोग गलत तरीके से जल चढ़ाते हैं, जिससे उन्हें उसका संपूर्ण फल नहीं मिल पाता ? केवल 1% लोग ही सही विधि से सूर्य को अर्घ्य देते हैं और यही वो लोग होते हैं जिनकी किस्मत अक्सर चमकती है। तो आइए जानते हैं, सूर्य को जल चढ़ाने का वो सीक्रेट कोड, जो आपके जीवन की दिशा बदल सकता है।

क्यों चढ़ाते हैं सूर्य को जल ?
सूर्य केवल एक ग्रह नहीं बल्कि जीवन का आधार है। वैदिक ग्रंथों में सूर्य को आत्मा का प्रतीक माना गया है। अर्घ्य देने से आत्मबल बढ़ता है, स्वास्थ्य में सुधार होता है, मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और कर्मों का शुद्धिकरण होता है।
सूर्य देव को जल अर्पित करने के लिए हमेशा तांबे का लोटा इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि तांबा एक ऐसा धातु है जो सूर्य की ऊर्जा को प्रभावी तरीके से आपके पास पहुंचाता है।
जल अर्पित करने का सही समय भी बहुत जरूरी होता है। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से पहले सूर्य को जल चढ़ाना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस समय सूर्य की किरणें सबसे शुद्ध और ऊर्जा से भरपूर होती हैं।
जब आप तांबे के कलश में जल भरते हैं, तो उसमें अक्षत, रोली और लाल फूल भी जरूर डालें। ये सामग्री सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा को और भी प्रभावशाली बनाती हैं और उसे आपके तक आसानी से पहुंचाती हैं।

जल अर्पित करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए क्योंकि पूर्व दिशा को ऊर्जा का केंद्र माना गया है। इस दौरान “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए, जिससे आपकी भक्ति और ऊर्जा दोनों बढ़ती हैं।
जल चढ़ाने के बाद जहा भी जल गिरता है, उस स्थान से जल लेकर अपने माथे पर छिड़कना चाहिए। ऐसा करने से मन में छिपी नकारात्मकता दूर होती है और आपको मानसिक शांति मिलती है।
अगर आप इन सभी बातों का पालन करते हैं, तो आपकी ज़िंदगी में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और आपको सफलता प्राप्त होगी। यह सरल उपाय आपके जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आता है।

