Sundernagar: बिहारी लाल 23 वर्षों से हरेक पत्थर पर उकेर रहे ‘राम’ नाम

Wednesday, Feb 08, 2023 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

सुंदरनगर (पवन): उपमंडल की पंचायत महादेव में स्थित हनुमान मंदिर में हरेक पत्थर भगवान राम के नाम से उकेरा जा रहा है। इस मंदिर को बनाने वाले एकमात्र राजमिस्त्री बिहारी लाल गोहर ब्लॉक के अंतर्गत स्यांज के गवाड़ क्षेत्र से संबंध रखते हैं जो पिछले लगभग 23 वर्षों से लगातार अकेले ही हर पत्थर पर राम का नाम उकेर रहे हैं। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

बिहारी लाल एक दिन में मात्र 2 या 3 पत्थर ही बना पाते हैं जो संपूर्ण राम नाम से अंकित होते हैं। उन्होंने 17 सितम्बर, 2000 को पहले पत्थर पर राम नाम लिखकर इस कार्य की शुरूआत की थी। यह मंदिर धनोटू-बग्गी मार्ग पर धनोटू से लगभग 400 मीटर दूर सड़क किनारे स्थित है। इसी के चलते यह मंदिर हिमाचल ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत वर्ष में अपने आप में भव्यता और अलौकिकता का एक उदाहरण बनता जा रहा है। श्री राम हनुमान मंदिर सेवा समिति इस मंदिर का निर्माण करवा रही है।

ग्रामवासियों के अतिरिक्त श्री राम हनुमान मंदिर सेवा समिति ने शासन-प्रशासन से कई बार आग्रह किया पर आज तक मंदिर निर्माण को गति नहीं मिल पाई है। धन के अभाव कारण इस धार्मिक कार्य में बड़ी समस्या आ रही है।

Niyati Bhandari

Advertising