Sun Transit in Sagittarius: 2024 के जाते-जाते सूर्य चमकाएंगे इन राशियों का भाग्य

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2024 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sun Transit in Sagittarius: आज बात करेंगे सूर्य देव की। सूर्य किसी भी राशि के लिए लगन के कारक होते हैं। सूर्य जीवन देने वाले ग्रह हैं, सूर्य धरती पर एनर्जी देते हैं और जिससे प्रकृति को भी एनर्जी मिलती है। सूर्य करियर, हेल्थ के कारक हैं। यदि सूर्य आपकी कुंडली में शुभ स्थिति में आ जाते हैं तो उसका आपको निश्चित तौर पर फायदा होता है। 15 दिसंबर को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे और सूर्य चले जाएंगे। धनु राशि में ये गुरु की राशि है, यहां पर सूर्य का गोचर चार राशियों के लिए शुभ फल कारक होगा। सूर्य कुंडली में गोचर के दौरान तीसरे, छठे, दसवें भाव में और 11वें भाव में अच्छा फल करते हैं। इन राशियों को मिलेगा फायदा। 

कर्क राशि: कर्क राशि चंद्रमा की राशि है चंद्रमा की राशि के लिए सूर्य मित्र है और यहां पर मित्र ग्रह का छठे भाव में गोचर करेंगे। छठे भाव में राशि आ जाएगी धनु का यहां से सूर्य का गोचर होने जा रहा है। सूर्य सबसे पहले तो छठे भाव का ही फल करेंगे क्योंकि वहां पर गोचर कर रहे हैं। सूर्य की एक ही राशि होती है सिंह राशि वह दूसरे भाव में पड़ी हुई है। कर्क राशि के जातकों के लिए उसका फल कर जाएंगे, धन का फल कर जाएंगे। धन में वृद्धि हो सकती है कर्क राशि के जातकों के लिए। छठा भाव रोग, ऋण, शत्रु का भाव है कोई फिजिकल प्रॉब्लम है तो वहां पर आपको राहत मिलती हुई नजर आ सकती है। कोई कर्ज वाली स्थिति है तो वहां पर हो सकता है कि चीजें आपके लिए बहुत ज्यादा पॉजिटिव होती हुई नजर आए। कोई एलिगेशन लगा हुआ है तो वहां पर आपको राहत मिलती हुई नजर आएगी क्योंकि सूर्य जो है वो सत्ता होता है। शनि से न्याय का विचार किया जाता है।  सूर्य सरकार के भी कारक होते हैं तो न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या है तो वहां पर आपको राहत मिलती हुई नजर आ सकती है। आपका विदेश जाने का प्लान है तो निश्चित तौर पर वो प्लान भी आपका पूरा हो सकता है। कर्क राशि के जातकों के लिए धन का फायदा हो सकता है। लिटिगेशन, बीमारी के मामले में राहत मिल सकती है।

तुला राशि: तुला राशि हालांकि शुक्र की राशि है लेकिन सूर्य यहां पर 11थ भाव के स्वामी हो जाते हैं। 11थ भाव आपकी आय का भाव होता है. आपकी वृद्धि का भाव होता है। दशम से हम कर्म देखते हैं 11 से आय देखी जाती है। सूर्य इस भाव के स्वामी होकर शुभ गोचर में बैठे हैं। अपनी राशि से पंचम भाव में बैठे हैं तो निश्चित तौर पर इसके आपको उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। पराक्रम में वृद्धि होती हुई आपको नजर आएगी। तुला राशि के जातकों के लिए पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। भाई के साथ तालमेल अच्छा हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है. भाग्य आपका साथ देता हुआ यहां पर नजर आएगा। शुक्र हेल्थ के भी कारक है तो आप खुद को हेल्दी भी फील करेंगे। ये आपके लिए अच्छा होने जा रहा है। 

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य आ जाएंगे आपके 11थ हाउस में। कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य बनते हैं सप्तम के स्वामी य.हां पर सूर्य की जो सिंह राशि है वह सप्तम भाव में आ जाती है। यहां पर आपको सप्तम के अच्छे फल मिल सकते हैं, पार्टनर से आपको फायदा मिल सकता है। भले ही वो बिजनेस पार्टनर है या लाइफ पार्टनर है। सूर्य 11वें भाव में खुद गोचर कर रहे हैं तो 11वें का अच्छा फल कर जाएंगे। यहां पर आपको आय में वृद्धि होती हुई नजर आएगी, आपकी प्रमोशन हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा आपकी बढ़ती हुई नजर आएगी। सूर्य के इस गोचर का बहुत लाभ होने जा रहा है। यहां पर कुंभ राशि के जातकों के लिए गोचर अच्छा है हालांकि कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य मारक होते हैं लेकिन चूंकि वो केंद्र के स्वामी हैं। शुभ गोचर में आ गए हैं अपने भाव से पंचम में गोचर करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। 

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए यहां पर सूर्य केंद्र में गोचर करेंगे। यहां पर मीन राशि जो है उसके लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी हो जाते हैं। यहां पर सिंह राशि छठे भाव में आ जाती है तो छठा भाव रोग, ऋण, शत्रु का भाव है। यहां पर आपको रोग से मुक्ति मिलती हुई नजर आ सकती है। यदि कर्ज की स्थिति है तो वहां पर आपको हो सकता है कि थोड़ी सी राहत मिलती हुई नजर आएगी। यहां पर जो सूर्य का गोचर होगा वह दशम में होगा। कारोबार में आपका प्रभाव  कारोबार बढ़ेगा। यहां पर सूर्य की राशि जो है कार्यस्थल से नाइंथ हाउस में पड़ती है तो सूर्य उसका भी फल निश्चित तौर पर करेंगे, छठे भाव का फल करेंगे।

सूर्य को मजबूत करने के उपाय 

ॐ भास्कराय नमः का जाप करें। 

रविवार के दिन आप गुड़, गेहूं का दान कर सकते हैं। 

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य नमस्कार की एक्सरसाइज करें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News