Sun Transit In Sagittarius: सूर्य का धनु राशि में गोचर, 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा भाग्यफल

Friday, Dec 15, 2023 - 08:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Sun Transit in Sagittarius 2023: ज्योतिष में सूर्य को समस्त ग्रहों का अधिपति स्वीकार किया गया है। ऐसे में सूर्य का गोचर सभी राशियों को समान रूप से प्रभावित करता है। वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य 16 दिसंबर (शनिवार) को धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मलमास भी आरंभ हो जाएगा। बुध भी धनु राशि में ही वक्री हो गया है। ऐसे में धनु राशि में सूर्य बुध की युति सभी राशियों के जातकों को न्यूनाधिक रूप से प्रभावित करेगी। जानिए, आपके लिए आने वाला समय कैसा रहेगा ?


मेष राशि: भाग्य के सहयोग से सभी बिगड़े काम बनते चले जाएंगे। पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा, सरकारी नौकरी करने वाले या सरकारी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

वृषभ राशि: परिवार में खर्चा बढ़ेगा। नेत्र रोग से पीड़ित हो सकते हैं, नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधा के साधनों पर पैसा खर्च करेंगे।

मिथुन राशि: पार्टनरशिप के कामों में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में तनाव तथा मतभेद की स्थिति बन सकती है। स्ट्रेस और तनाव रह सकता है। समाज में मेलजोल बढ़ेगा।

कर्क राशि: प्रतियोगी परीक्षा में बैठ रहे छात्रों एवं युवाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। परिवार में तनाव बढ़ेगा।

सिंह राशि: अचानक कहीं से धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। संतान से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि: किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आकस्मिक रोगों से पीड़ित होना पड़ सकता है। इनकम से ज्यादा खर्च होने के योग हैं।

तुला राशि: ग्रहों के सहयोग से सभी काम बनते चले जाएंगे। आर्थिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे। अपने बुद्धि बल और कर्मशक्ति से शुभ फल प्राप्त कर लेंगे। राजनीति में जा सकते हैं।


वृश्चिक राशि: धन संबंधी मामलों में मनचाही सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों से लाभ होगा। कार्यस्थल में भी सहयोगियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। समय ठीक रहेगा।

धनु राशि: प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन रहेगा। नौकरी में परिवर्तन संभव है। परिवार में भी समय कठिन रहेगा। व्यापार में प्रचुर लाभ और सफलता प्राप्त करेंगे।

मकर राशि: रोगों के चलते पैसा खर्च करना पड़ सकता है। घूमने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। जमीन-जायदाद के मामलों में विजय मिलेगी।

कुंभ राशि: इनकम के नए साधन बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी मनोनुकूल प्रेम तथा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य अब धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। हर तरह से समय अनुकूल रहेगा।

मीन राशि: समय प्रतिकूल रहेगा, धैर्य रखते हुए अपने कर्म में जुटे रहेंगे। रोग तथा अन्य कारणों के चलते अनावश्यक खर्च करना पड़ सकता है। परिजनों की वजह से तनाव में रहेंगे।

आचार्य अनुपम जौली
anupamjolly@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising