सूर्य-केतु आयेंगे एक साथ खुलेंगे कई रहस्य, कई राशियां चमकेंगी

punjabkesari.in Thursday, Aug 14, 2025 - 08:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sun transit in leo 2025: 17 अगस्त से ज्योतिष की दुनिया में जबरदस्त हलचल होगी। ग्रहों के राजा सूर्य पूरे 1 साल बाद अपनी ही सिंह राशि में आकर महाबली हो जाएंगे लेकिन साथी उनका सामना सिंह राशि में पहले से मौजूद केतु ग्रह से होगा। सूर्य और केतु का कंबीनेशन बनते ही ग्रहों का असली खेल भी शुरू हो जाएगा। पहले तो सूर्य और केतु की युति से ग्रहण दोष बनेगा क्योंकि राहु और केतु, सूर्य को ग्रहण लगा देते हैं।इसके बाद रहस्य का खेल शुरू होगा और कई छिपे हुए राज भी सामने आने लगेंगे क्योंकि छिपे हुए राज सामने लाना केतु का काम है। केतु वो ग्रह जो दिखते नहीं पर जीवन को गहराई से प्रभावित करते हैं।

PunjabKesari Sun transit in leo

17 अगस्त से अगले एक महीने तक सूर्य और केतु की युति बनेगी, जिससे ग्रहण दोष जैसा प्रभाव जन्म लेगा। क्या आपके जीवन में कुछ छुपा हुआ सामने आने वाला है? क्या ये समय आपको आत्मिक उन्नति देगा या चेतावनी लेकर आया है?

जानेंगे, सूर्य-केतु युति का असर 12 राशियों पर किन क्षेत्रों में मिलेगा चमत्कारी लाभ और किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी। पहले सूर्य के राशि परिवर्तन की बात करते हैं और सिंह राशि में उनके आगमन की बात करते हैं। सिंह राशि सूर्य की अपनी राशि है, जहां सूर्य उच्च आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिष्ठा देता है लेकिन इस बार सूर्य अकेले नहीं आएगा। उसका आमना-सामना होगा रहस्यमय ग्रह केतु से। जब सूर्य और केतु एक ही राशि में होते हैं तो इसे ग्रहण योग या ग्रहण दोष कहा जाता है। यह योग जीवन में रहस्यों को उजागर करता है, प्रतिष्ठा में उतार-चढ़ाव ला सकता है और कभी-कभी आध्यात्मिक राह पर मोड़ देता है।

सूर्य सत्ता और अहंकार है, जबकि केतु अहंकार से मुक्ति यानी यह युति आपको या तो ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है या धरातल पर उतार सकती है, सब कुछ आपकी कुंडली पर निर्भर करता है। किस राशि पर सूर्य और केतु के कांबिनेशन का क्या प्रभाव पड़ने वाला है, जानते हैं-

PunjabKesari Sun transit in leo

सबसे पहले मेष राशि की बात करते हैं, जिस पर शनि की साडेसाती भी चल रही है लेकिन मेष राशि सूर्य की उच्च राशि भी है।
मेष: करियर में अचानक बदलाव आएगा। पिता से संबंधों में सुधार आएगा। करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। इनकम के नए साधन भी बनेंगे।

वृषभ: विदेश यात्रा के योग बनेंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अध्यात्म की तरफ भी आपका रूझान बढ़ेगा। गुरु या धर्म से जुड़ाव बढ़ेगा। समाज में आपका स्टेटस बढ़ेगा। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिलेगी।

मिथुन: राशि वालों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा और इन्वेस्टमेंट करते समय थोड़ा सावधानी रखनी होगी। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। आपको अलर्ट रहना होगा। कोई बड़ी डील फाइनल करने से अभी बचना होगा।

कर्क: वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं और पार्टनर के साथ किसी विषय पर गलतफहमी भी हो सकती है इसलिए बड़े संयम से काम लेना होगा और कटु वचन बोलने से बचना होगा। स्वास्थ्य पक्ष का भी थोड़ा ख्याल रखना होगा।

सिंह: राशि वाले लकी रहने वाले हैं क्योंकि सूर्य अपनी ही सिंह राशि में आ रहे हैं। आपका दबदबा बढ़ेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। केतु आपको अध्यात्म के रास्ते पर भी ले जा सकते हैं।

कन्या: राशि वालों को सोच-समझ कर फैसले लेने होंगे और जल्दबाजी से बचना होगा। लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकते हैं परंतु आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर भी सुनने को मिलेगी।

PunjabKesari Sun transit in leo

तुला: राशि वालों को थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का ख्याल रखना होगा लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में तरक्की के रास्ते बनते चले जाएंगे। इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय बढ़िया है। पार्टनरशिप में भी कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक: राशि वालों को सोच-समझ कर बड़े फैसले लेने होंगे और जल्दबाजी से बचना होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं इसलिए सावधान रहना होगा। वहां भी सावधानी से चलना होगा लेकिन आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है लेकिन इसके बावजूद धनु राशि वालों के लिए कामयाबी के रास्ते खुलते चले जाएंगे। कई सोची हुई योजनाएं भी अब पूरी होने लगेंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर: राशि वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अनावश्यक खर्चों से भी बचना होगा और सेहत पक्ष पर भी ध्यान देना होगा। लिटिल संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी और विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो यहां भी आपको सफलता मिलने वाली है।

कुम्भ: राशि वालों का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा लेकिन आपको अहंकार से बचना होगा। अपने उच्च अधिकारियों के साथ बहुत संयम से व्यवहार करना होगा अन्यथा रिश्ते बिगड़ भी सकते हैं। वैसे नया वाहन या नया फ्लैट खरीदने का योग भी बनेगा।

मीन: राशि पर शनि की साडेसाती चल रही है और सूर्य तथा केतु की युति से कुछ पुरानी बातें उभर सकती हैं। नींद और मन दोनों पर प्रभाव पड़ सकता है। आपको बहुत संयम से काम लेना होगा और महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले पूरी स्टडी करनी होगी।

PunjabKesari Sun transit in leo

क्या करें– क्या न करें 
क्या करें:

सूर्य के मंत्र "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का रोज़ जाप करें।
केतु के लिए "ॐ केतवे नमः" का भी जाप करें।
घर में घी का दीपक जलाएं, विशेषकर सुबह सूर्य को अर्घ्य दें।
गुप्त दान करें जैसे काले तिल, कंबल या नारियल।

PunjabKesari Sun transit in leo

क्या न करें:
घमंड से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें।
बिना सोचे किसी की आलोचना न करें।
सरकारी कामों या कोर्ट-कचहरी के मामलों में लापरवाही न करें।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Sun transit in leo


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News