Sun transit April 2024: अपनी उच्च राशि में आ रहे हैं सूर्य, अब चमकेगा कई राशियों का सितारा

Saturday, Apr 13, 2024 - 11:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya rashi parivartan 2024: एक साल के बाद सूर्य अपनी उच्च मेष राशि में आ रहे हैं। बहुत ही पावरफुल होकर आ रहे हैं। मेष राशि में पहले से ही उनके मित्र ग्रह देवगुरु बृहस्पति बैठे हैं। दोनों ग्रह मिलकर गजब करने वाले हैं। किसी की लव लाइफ बेहतर करने वाले हैं तो किसी के करियर को चार चांद लगाने वाले हैं। किसी की प्रमोशन का योग बनाने वाले हैं तो किसी का राजनीति में डंका बजाने वाले हैं। किसी को संतान सुख देने वाले हैं तो किसी के विदेश जाने का योग बनाने वाले हैं। किसी के लिए तो इनकम के साधन बढ़ते चले जाएंगे और कुछ राशियों को छप्पर फाड़ कामयाबी भी मिलेगी। खूब पैसा मिलेगा। खूब शोहरत मिलेगी। अब आप जानना चाहेंगे कि सूर्य का यह राशि परिवर्तन कब हो रहा है और किस-किस राशि की जिंदगी में सूर्य खुशियों का उजाला भरने वाले हैं।

ग्रहों के राजा सूर्य देव 13 अप्रैल को देर रात 09 बजकर 40 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि सूर्य की उच्च राशि है।  साल में एक बार वह अपनी उच्च राशि में आते हैं और बहुत पावरफुल होकर अपनी पूरी कृपा बरसाते हैं। इस बार तो उन्हें देवगुरु बृहस्पति का साथ भी मिल रहा है और एक बहुत जबरदस्त संयोग है। एक तरफ सूर्य इस संसार की आत्मा है और दूसरी तरफ बृहस्पति देव गुरु है और इन्हें आध्यात्मिक गुरु का दर्जा भी हासिल है। राजा और आध्यात्मिक गुरु एक साथ बैठेंगे तो बहुत बड़ा चमत्कार करेंगे। गजब की सफलताएं देंगे।

सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं और 12 राशियों के भ्रमण में उन्हें पूरा एक साल लग जाता है और 1 साल के बाद वह अपनी उच्च मेष राशि में आते हैं। 13 अप्रैल को वह अपनी उच्च राशि में आ रहे हैं और इस दौरान अपनी उच्च राशि में गोचर करते हुए सूर्य देव 27 अप्रैल को भरणी और 11 मई को कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे।

जब 13 अप्रैल को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे तो वह राहु के चंगुल से भी मुक्त हो जाएंगे क्योंकि इस समय सूर्य और राहु दोनों मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 13 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से बाहर आ जाएंगे तो राहु की छाया से भी मुक्त हो जाएंगे।

ज्योतिष व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है, जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता हैं। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।



सूर्य के अपनी उच्च मेष राशि में आने और एक महीना तक मेष राशि में गोचर करने से जिन राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है, उनमें पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि ही है, जिसमें सूर्य का गोचर होने जा रहा है। मेष राशि वाले सबसे लकी रहने वाले हैं। जो आपने सोचा भी नहीं होगा, वह सफलता आपको मिलने वाली है। इस राशि में गुरु पहले से विराजमान हैं। सूर्य और गुरु की जुगलबंदी मेष राशि वालों को समझ में बहुत बड़ा स्टेटस देगी। करियर में जबरदस्त कामयाबी देगी। मेष राशि वालों का भाग्योदय  होगा। आपके अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। आपकी प्रतिभा का डंका बजेगा। मेष राशि के जो नौजवान बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी मिलने के योग बनेंगे। साथ ही निजी कंपनी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कारोबार में भी तेजी देखने को मिलेगी। यानि चारों तरफ से सफलताएं हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी में जो मामला चल रहा है तो निर्णय आपकी फेवर में आ सकता है।

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का अपनी उच्च राशि में आना बेहद लाभकारी रहने वाला है। लंबे समय से चले आ रहे विवादों से मुक्ति मिलेगी। आपका प्रभाव, एनर्जी लेवल, कॉन्फिडेंस और इनकम बढ़ने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही हर काम में सफलता हासिल करने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुकी पड़ी योजनाएं भी पूरी हो सकती हैं। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हो सकता है। इसके साथ ही परिवार और शुभचिंतकों का आपको पूरा समर्थन प्राप्त हो सकता है। करियर में भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च पद पाने की संभावना नजर आ रही है। इसके साथ ही नौकरी के सिलसिले में विदेश में बात बन सकती है। व्यापार में भी खूब सफलता और धन लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। सूर्य के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में से इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है, जो सूर्य की मित्र राशि है। सूर्य का अपनी उच्च राशि में आना और बृहस्पति के साथ कांबिनेशन बनाना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही लकी रहने वाला है। मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप साहस का परिचय देंगे। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। इसके साथ ही जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। इसके साथ ही नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्राएं भी हो सकती हैं। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। आपकी लव लाइफ बेहतर होगी। बिजनेस में आपको बड़ी सफलता मिलेगी।


चौथी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है, जो सूर्य की अपनी राशि है और देवगुरु बृहस्पति की मित्र राशि है। सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों का भी भाग्योदय होगा। इनकी आय में वृद्धि होगी। आय के नए स्तोत्र बनेंगे। साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। कारोबार में भी खूब कमाई होगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

पांचवी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और धन इकट्ठा करने में भी कामयाब हो सकते हैं। नौकरी में भी आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके कौशल और मेहनत को देखकर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। करियर के संबंध में विदेश यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार की बात करें तो उच्च लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। इसके साथ ही अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। रिश्तों की बात करें तो संबंध काफी खुशनुमा जाने वाले हैं।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। सूर्य देव धन भाव में विराजमान होंगे। इससे धन लाभ के प्रबल योग हैं। आय के नए स्तोत्र बनेंगे। वहीं करियर और कारोबार को नया आयाम मिल सकता है। साथ ही मानसिक तनाव से निजात मिलेगा। मीन राशि वालों के कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी जाने वाली है। विदेशी मुद्रा व्यवसाय करनी की सोच रहे हैं तो इस अवधि में करें। इससे आपको खूब लाभ मिलेगा और धन कमाने में कामयाब होंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।

 गुरमीत बेदी
9418033344

Niyati Bhandari

Advertising