वृश्चिक संक्रांति 2019: जानें, किसके लव रिलेशन्स होंगे बेहतर, किसकी नौकरी पर मंडराएगा खतरा

Sunday, Nov 17, 2019 - 11:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
17 नवंबर, 2019 यानि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सूर्य न अपना घर बदला है। तुला से निकलकर सूर्य अब वृश्चिक राशि में विराजमान हो गए हैं। हर माह में होने वाले इस राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। क्योंकि ये गमन वृश्चिक राशि में हुआ है इसलिए इसे वृश्चिक संक्रांति के नाम से जाना जाता है। बता दें 16 नवंबर को देर रात 1 बजकर 7 मिनट पर सूर्य ने अपनी राशि बदली है जिसमें वो पूरा 1 माह 16 दिसंबर तक गमन करने वाले हैं। प्रत्येक संक्रांति की तरह इस संक्रांति पर भी दान-पुण्य के कार्य के साथ-साथ सूर्य देव की पूजा का अधिक महत्व है। परंतु इस बार की संक्रांति को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इस दिन रविवार पड़ रहा है, जो कि सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते है इस सूर्य का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर समस्त राशियों पर कैसे असर छोड़ने वाला है।

मेष:  
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का गोचर आपकी राशि के अष्टम भाव में होने जा रहा है। जिसके चलते आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि समाज में मान प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। साथ ही साथ परिवार में शुभ काम संपन्न भी कर सकते हैं। परंतु लव लाइफ में थोड़ी प्रॉब्लम हो सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।

वृष:
इस राशि में सूर्य सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। जिसके अशुभ प्रभाव के चलते वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन इस दौरान आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी।
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्रम पाठ करें।

मिथुन:
आपकी राशि में सूर्य का ये गोचर छठें भाव में हो रहा है। इससे आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है परंतु अतीत में किए गए प्रयासों का अच्छा फल मिलने का आसार हैं। साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। सेहत के लिहाज़ से थोड़ी परेशानी हो सकती है। छोटी-मोटी बीमारियां हो सकती हैं। आपको
उपाय- श्री कृष्ण की अराधना करें।

कर्क:
माना जा रहा है सूर्य का ये गोचर कर्क राशि के पंचम भाव में हो रहा है जिससे इस राशि के जातकों को हर तरफ़ से सफलता प्राप्त होगी। किंतु किसी कीमती वस्तु के चोरी होने का भय रहेगा। व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभ प्रदान करेग।
उपाय- भगवान शिव की अराधना करें।

सिंह:
सूर्य का ये गोचर इस राशि के चतुर्थ भाव में हो रहा, जो सिंह राशि के सभी जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की मिलेगी। वाहन सुख भी मिलने के योग बन रहे हैं।  विदेश मामलों में धन लाभ होगा। जितना हो सके अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- सूर्य देव का ध्यान करें।

कन्या:
कन्या राशि में सूर्य ग्रह तृतीय भाव में गोचर करेगा। इसके प्रभाव से आपको अपने जीवन में कुछ बड़े बदलाव अनुभव होंगे। नए मित्र बनेंगे। पुराने दोस्तों से दूरी बढ़ सकती हैं। जितना हो सके बेफ़जूल के खर्चों से बचें। आर्थिक पक्ष मज़बूत करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
उपाय- सुबह-शाम भगवान की पूजा ज़रूर करें।

तुला:
सूर्य इस राशि के द्वितिय भाव में गोचर कर रहा है। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। नए काम की शुरुआत के लिए भी दिन शुभ है। किसी महिला पक्ष से संबंध ज्यादा बिगड़ सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई में सफलता हासिल होगी। यात्राएं सुखद रहेगी।
उपाय- भगवान गणेश की अराधना करें।

वृश्चिक:
क्योंकि सूर्य राशि का ये गोचर इस राशि में हो रहा है इसलिए सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। बताया जा रहा है इस राशि के लग्न भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। स्वास्थ्य काफी बिगड़ सकता है। किसी करीबी से संबंध ज्यादा बिगड़ने के आसर हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में बॉस से झगड़ा होने के आसार हैं। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु:
सूर्य आपकी राशि के द्वादश भाव में गोचर करेगा। इस भाव को व्यय भाव भी कहा जाता है। स्वास्थ्य मामलों में धन खर्च हो सकताहै। लंबी यात्रा करने से बचें। नई योजनाओं पर काम करने की ज़रूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मकर:
इस राशि में सूर्य एकादश भाव में गोचर कर रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस भाव को लाभ भाव कहा जाता है। इस दौरान आपको जबरदस्त लाभ होने के आसार हैं। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। पदोन्नति की संभावना है। यात्रा सुखद रहेगी।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।

कुंभ:
कुंभ राशि में सूर्य दशम भाव में गोचर कर रहा। इसे कर्म भाव कहा जाता है जो आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएगा। परंतु मानसिक तनाव कम होंगे। कर्ज़ों से मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा। नौकरी की तलाश खत्म होगी।
उपाय- गरीबों की मदद करें।

मीन:
इस राशि में सूर्य का गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। जिससे भाग्य में वृद्धि होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। लव रिलेशन भी अच्छे होंगे। रोग से मुक्ति मिलने के आसार हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

Jyoti

Advertising