Sun Transit 2022: सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, 12 राशियों में होगा बड़ा परिवर्तन

Tuesday, Sep 20, 2022 - 10:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नारनौल (स. ह. ): ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। प्रसिद्ध ज्योतिषी पं.अशोक प्रेमी बंसरीवाला के अनुसार दो प्रदेशों के मुख्यमंत्री बदले जाने के प्रबल योग हैं। नई महामारी के संक्रमण फैलने का भी खतरा है। इस राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर निम्न असर होगा।

मेष- धन लाभ के योग बनेंगे। 

वृष- रोग सताएंगे, नए काम में सावधान बरतें।

मिथुन- व्यर्थ के विवाद एवं यात्रा करने से बचें।

कर्क- सुख-समृद्धि और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह- स्थान परिवर्तन न करें, आंखों की समस्या हो सकती है।

कन्या- शारीरिक और मानसिक तकलीफ होने की संभावना है ।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- मुश्किलें बढ़ेंगी एवं खर्चा सोच-समझ कर करें।

वृश्चिक- कोशिश प्रयास करें, सफलता मिलेगी।

धनु- पद-प्रतिष्ठा, धन-कैरियर में लाभ की प्राप्ति।

मकर- उच्च अधिकारी से संबंध मधुर रखें एवं कार्यालय में विवाद से बचें।

कुम्भ- चोट-चपेट और दुर्घटना से सावधान रहें।

मीन- विवाद से बचें, हर काम में अलर्ट रहें।

 

Niyati Bhandari

Advertising