जून में ये तीन ग्रह बदलेंगे राशि तो इन राशि वालों की लाइफ में होगा धमाल

Tuesday, Jun 09, 2020 - 05:21 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी नवग्रह में से कोई ग्रह अपनी दशा-दिशा में किसी तरह का बदलाव करता है, तो उसका असर सभी यानि 12 राशियों पर बाखूबी पड़ता है। हर माह में कोई न कोई ग्रह अपनी चाल बदलता ही है, जिसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव भी पड़ता है। माना जा रहा है जून के इस महीने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे है, जिसमें एक 15 जून को होगा, जिस दौरान सूर्य मिथुन में प्रवश करेगा। इसके बाद 18 जून को मीन राशि में मंगल आएंगे तो वहीं 30 जून को गुरु वक्री होंगे और धनु राशि में एंट्री करेंगे। अब ये तो हुई इनकी जानकारी की बात, अब बात करेंगे इन परिवर्तनों का राशियों पर कैसा प्रभाव होगा। तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक इन ग्रह ये परिवर्तन अपना कैसा असर डालेंगे। 

ज्योतिष अनुसार किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन काफी अहम होता है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। जून महीने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। सूर्य 15 जून में मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। मंगल 18 जून को मीन राशि में तो गुरु 30 जून को वक्री रहते हुए धनु राशि में चले जाएंगे। जानिए ग्रहों के राशि परिवर्तन का आपकी लाइफ पर क्या असर पड़ने वाला है…

मेष: माना जा रहा है ये परिवर्तन इस राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। इसका अलावा इनको व्यर्थ की चिंताएं सताएंगी। तो वहीं अनावश्यक चीजों पर आपका अधिक धन खर्च हो सकता है। बताते चलें मंगल के वक्री होने के बाद से मेष राशि वालों के जीवन में पारिवारिक कलह होने के भी अधिक आसार बनेंगे। हालांकि अगर बात नौकरी-व्यवसाय की करें तो, इस लिहाज से अच्छे संकेत मिल रहे हैं और जून के अंत तक इन्हें कोई सुखी समाचार भी मिल सकता है।

वृष: इस राशि वालों के लिए समय बहुत अनुकूल है। इस दौरान इनके कई बिगड़े काम बनेंगे। तो वहीं जिन लोगों के साहस, हिम्मत तथा पराक्रम में कमी है इन परिवर्तनों के दौरान इसमें वृद्धि महसूस कर पाएंगे। मगर हां अपने खर्चों पर अधिक नियंत्रण रखें, वरना पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

मिथुन: माना जा रहा है तीन ग्रह परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित फल लेकर आएगा। इसके अलावा इन्हें कुछ भी हासिल करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करना होगी, साथ ही साथ इन्हें स्वास्‍थ्य से जुड़ी कई परेशानियों हो सकती हैं। तो वहीं अगर इस राशि के लोगों ने अपने खर्चों पर ध्यान नहीं दिया तो इन्हें भारी नुकसान हो सकता है।   अधिक कार्य होने के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपके लिए नुकसान होने की अधिक संभावना है, सावधान रहें। 

कर्क: कहा जा रहा इस राशि पर शुक्र की शुभ स्‍थ‌ित‌ि होने के चलते नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके शुभ प्रभाव के चलते जीवनसाथी की तरफ़ से एवं संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यवसाय में नए लोगों से संबंध आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं मगर ध्यान रहे महीने की आखिर में आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकतता, परेशानी मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं। स्वास्‍थ्‍य में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, घबराने की आवश्यकता नहीं। 

सिंह: आप लोगों को आय सीमित रहेगी, मगर खर्च बढ़ सकते हैं। तो वहीं धर्म-कर्म के कार्यो में आपकी रुच‌ि बढ़ सकती है। इसके अलावा परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। कामकाज का बोझ आपको मानसिक तनाव से ग्रस्ति कर सकते है।

कन्या: ये ग्रह परिवर्तन आपके लिए व‌िकास और उन्नत‌ि का योग बना रहा है। तो वहीं इस दौरान आपका आर्थ‌िक पक्ष भी मज़बूत होने की संभावना भी दिखाई दे रही है। इस राशि के जो नौकरी पेशा तथा व्यवसाय वाले लोगों को मनचाहा फल मिल सकता है लेकिन ध्यान रहे अपने खर्चों पर अधिक नियंत्रण रखें। 

तुला: इस राशि वालों को अपने हैल्थ को लेकर बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है। वरना हो सकता है भविष्य में इन्हें बहुत बड़ी बीमारी का सामना करना पड़े। इसलिए जितना हो सके अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। साथ ही साथ घरेलू उलझनें भी बढ़ सकती हैं, खर्चे भी बढ़ेंगे। मगर माना जा रहा है जीवन के कई क्षेत्रों में लाभ भी प्राप्त हो सकता है। 

वृश्चिक: इस राशि के व्यक्तियों के लिए जून महीना उतार-चढ़ाव भरा होसकता है। तो वहीं ग्रहों की इस बदलती स्‍थ‌ित‌ि के कारण साझेदारी के कामों में परेशानी और नुकसान होने की संभावना है। भाई-बंधुओं में आपसी मतभेद हो सकता है। इसके अलावा सेहत का भी खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी भी तरह का जोख‌िम लेने से बचें क्योंकि दुर्घटना के आसार हैं। 

धनु: आप लोगों के लिए गुरु की दृष्ट‌ि अनुकूल साबित होगी और कार्यक्षेत्र में तरक्की भी मिलने के आसार हैं। धन लाभ एवं उन्नत‌ि के भी योग बन रहे हैं। कई दूर-नज़दीक के अचानक से यात्रा के योग बन सकते हैं, खर्च बढ़ेंगे। मानस‌िक उलझन और परेशान‌ियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

मकर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राश‌ि के जातकों की राशि के स्वामी शन‌ि वक्री अवस्था में हैं जिस कारण पारिवारिक एवं आर्थ‌िक क्षेत्र में परेशान‌ियों बढ़ सकती हैं। तो वहीं शुक्र की स्‍थ‌ित‌ि भी आपके पक्ष में दिखाई नहीं दे रही है ज‌िससे व्यावसाय‌िक क्षेत्र में नई चुनौत‌ियां आएंगी और लाभ में कमी आ सकती है। इसके अलावा मंगल के शुभ प्रभाव से आपको धन लाभ एवं उन्नत‌ि के व‌िशेष अवसर प्राप्त होंगे। 

कुंभ: सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में थोड़ी परेशानी हो सकती है मगर सफलता मिलने के भी आसार हैं। तो वहीं जून के आखिरी सप्ताह में स्वास्‍थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक कलह के होने के आसार हैं। किसी भी तरह के व्यर्थ के व‌िवाद में न पड़ें।

मीन: इस राशि के लोगों के लिए यह महीने सामान्य रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।अधिक प्रयास करने के बाद योजनाओं में सफलत हासिल होगी। इसके अलावा पेट संबंधी परेशानियां और कोई गुप्त रोग होने के संकेत मिल रहे हैं, ध्यान रखें। 

Jyoti

Advertising