इन 4 बातों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं अपनी परेशानी से छुटकारा

Thursday, Apr 25, 2019 - 06:18 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
पौराणिक शास्त्रों में जीवन को सफल बनाने के लिए बहुत सी बातों के बारे में बताया गया है। कहते हैं उन बातों को अगर इंसान अपने जीवन में उतार लें तो उसके वारे नयारे हो सकते हैं। धार्मिक शास्त्र गरुड़ पुराण में जन्म व मृत्यु और पाप व पुण्य कर्मों के बारे में विस्तार से बताया गया है। तो चलिए जानते हैं इस पुराण में बताई गई उन 4 बातों के बारे में जिसे अपनाकर सफलता हासिल हो सकती है।  

कई बार व्यक्ति कोई भी काम को शुरू करने से पहले ये सोचता है कि उसे सफलता मिलेगी या असफलता और व्यक्ति का बार-बार असफल होना इस बात को दर्शाता है कि इंसान जो प्रयास कर रहा है शायद उसी में कोई न कोई कमी होगी। लेकिन इसी असफलता को सफलता में बदलने की हिम्मत रखनी चाहिए। 

वैवाहिक जीवन को सफल और कामयाब बनाने के लिए जीवनसाथी के प्रति विश्वास को बनाए रखना सबसे बड़ी मजबूती होती है। सुख और दुख दोनों परिस्थितयों में एक दूसरे का साथ देने पर जीवन में सुखी और शान्ति बनी रहती है।

सम्मान से बड़ी कोई दूसरी चीज नहीं होती है। अपने से बड़ों और छोटों को बराबर सम्मान देना चाहिए। जीवनसाथी को एक-दूसरों को बराबर सम्मान देना चाहिए।

अगर जीवनसाथी बीमार होता है तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। बीमारी की अवस्था में अगर जीवनसाथी सही देखभाल करता है तो प्रेम और अधिक बढ़ता है। 
 

Lata

Advertising