Success Tips: ये छोटा सा मंत्र देगा करियर-बिजनेस में खूब तरक्की और सफलता

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2023 - 06:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Career growth and success mantra: सफल करियर हेतु हर किसी के लिए मेहनत और पढ़ाई पहला कर्म है लेकिन वेदों में मंत्र शक्ति का भी महत्व बताया गया है। इन्हें अपनाकर न केवल हम सफलता का स्वाद चख सकते हैं, बल्कि इस दौरान होने वाले तनाव को भी दूर कर सकते हैं।

PunjabKesari  Success Tips

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मेष राशि के जातकों को मंगलवार का उपवास रखना चाहिए और लाल रंग के वस्त्रों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। खान-पान में अनार, गाजर व बेल के जूस का सेवन करें। मंगलवार को 51 बार इस मंत्र का जाप करें- ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय पंच वदनाय। पूर्वमुखे सकल शास्त्र विचक्षणाय रामदूताय नम:।

वृष राशि के शिक्षार्थियों को शुक्रवार को विशेषकर सफेद रंग की वस्तुओं या गाय का दान करना चाहिए। खानपान में लोंग, इलायची, बर्फी का प्रयोग किया जा सकता है। इन्हें इस मंत्र से मां सरस्वती का जाप करना चाहिए- सरस्वती महाभागे विद्ये कमल लोचने। विद्यारूपे विषालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते।।

मिथुन राशि के विद्यार्थियों को बुधवार का उपवास रखना चाहिए। सफेद या हरे रंग के कपड़ों का दान करना श्रेष्ठ होता है। बुधवार को गणेश जी के इस मंत्र का 51 बार जाप करें- विद्याधराय विकटाय च वामनाय भक्त प्रसन्न। वरदाय नमो नमस्ते। ओम गणेशाय नम:।

PunjabKesari  Success Tips

कर्क राशि वालों को सोमवार का उपवास कर शिव जी का ध्यान करना चाहिए। सोमवार को पीले रंग के वस्त्र या आभूषण का दान करना श्रेष्ठ होता है। इस मंत्र का 51 बार यथाशक्ति जाप करें - ओम अमृतांङाय विद्महे कलारूपाय धीमहि तन्नो: सोम: प्रचोदयात। ओम सोमाय नम:।

सिंह राशि के जातक शनिवार को गेहूं व गुड़ से बनी चीजों का दान करें। भगवान सूर्य का ध्यान करते हुए इस बीज मंत्र का रविवार से प्रतिदिन 51 बार यथाशक्ति जाप करें- ओम आदित्य विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नो: सूर्य: प्रचोदयात।

कन्या राशि वाले बुधवार को ताम्बे या सोने का दान करें। सरसों का तेल डालकर बुधवार को स्नान करें। पीले रंग के वस्त्र पहनें और पीली गाय या पीले वस्त्रों का दान बुधवार को करें- ओम बुधाय नम: का 101 बार जाप करें।

तुला राशि के जातक शुक्रवार को घर में लोबाण की धूणी करें और काले तिलों का दान करें। शुक्रवार को मां शारदा के इस श्लोक का 101 बार जाप करना चाहिए-  या देवि सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।

वृश्चिक राशि के जातकों को मंगलवार को लाल फूल या मौलश्री के पुष्पों से स्नान करना चाहिए। मंगलवार को लाल कपड़ों का दान अविवाहित विप्र पुरुष को करना चाहिए। इस दिन 21 बार इस श्लोक का जाप करते हुए विद्यमान श्री हनुमानजी का ध्यान करें- पंड़ितों नागविद्यानांम जनीवाक्य साधक:। लोकां धारों लोककर्ता च दानवान्तकस्तथा।

धनु राशि वालों को गुरुवार को हजारे के फूल मिले पानी से स्नान करना चाहिए। गुरुवार को पीले वस्त्र, धार्मिक पुस्तक या काशी के बर्तनों का दान करना चाहिए। गुरुवार को मां शक्ति के इस श्लोक का 21 बार जाप करें- क्लीं कारी कामरूपिण्यै बीजरूपे नमोस्तुते। चामुण्डा चंण्डघाती च यैंकारी वरदायिनी।

PunjabKesari  Success Tips

मकर राशि के जातक शनिवार को लाल व पीले पुष्पों से घर में पूजन कर, काले वस्त्र या ताम्बे का दान करें। इस मंत्र का प्रतिदिन जाप करें - ओम शन्नो देवी रभिष्टऽआपो भवन्तु पीतये शयो रभि स्रवन्तु न:।

कुम्भ राशि वालों को शनिवार का व्रत रखना चाहिए या शनिवार को डाकोत काले अनाज, वस्त्र या काले पशु का दान करना चाहिए। शनिवार को विद्यार्थी को काले तिल का तेल डालकर स्नान करना चाहिए। शनिवार को ओम शं शनैश्चराय नम: का 51 बार जाप करें।

मीन राशि के विद्यार्थियों को गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनने चाहिएं। पीली वस्तुओं का दान 10 वर्ष तक की कन्याओं को करना चाहिए। गुरुवार से ओम बृं बृहस्पतये नम: का प्रतिदिन 101 बार जाप करना चाहिए।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News