सफलता के लिए अपनाएं ये चाणक्य नीति

Tuesday, Jan 12, 2021 - 03:51 PM (IST)

कई बार व्यक्ति को बहुत मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसा में उसके जीवन में परेशानियां आनी शुरू हो जाती है। जिससे कि उसका मन किसी भी काम में नहीं लगता है। तो वहीं कुछ कामों में तो सफलता मिल जाती है, लेकिन कुछ कामों में असफलता का मुंह भी देखना पड़ता है। यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो चाणक्य नीति में बताई गई इन बातों पर गौर करें।

चाणक्य के अनुसार सफल वही है जिसे इस प्रश्न का उत्तर हमेशा मालूम रहता है कि समय कैसा चल रहा है। समझदार व्यक्ति जानता है कि वर्तमान समय कैसा चल रहा है। अच्छे कामों के साथ धैर्य बनाए रखना चाहिए।

चाणक्य का कहना है कि हमें मालूम होना चाहिए कि हम क्या कर सकते हैं। हमें वही काम करना चाहिए जिसे लगे कि हां हम इसे कर सकते हैं। यदि शक्ति से अधिक काम हम हाथ में ले लेंगे तो असफल होना तय है।

हमारे सच्चे मित्र कौन हैं और कौन कपटी है। मित्रों के वेश में छिपे शत्रु का पहचाना बहुत जरूरी है। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि सच्चे मित्र कौन हैं, क्योंकि सच्चे मित्रों की मदद लेने पर ही सफलता मिल सकती है।

Lata

Advertising