Stock Market Astrology: तुला में बुध और शुक्र की युति, बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी संभव
punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 01:06 PM (IST)
Stock Market Astrology: 25 सितम्बर को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकिल में 26 सितम्बर को बुध का राशि परिवर्तन हुआ है और बुध अब अपनी उच्च राशि कन्या से निकल कर शुक्र की मूल त्रिकोण राशि तुला में गोचर कर रहे हैं। शुक्र का गोचर हो रहा था लिहाजा अब इस राशि में बुध और शुक्र की युति बन गई है। कर्क राशि में पहले से मंगल और गुरु की युति बनी हुई है, ऐसे में अब 3 पॉजिटिव ग्रह एक-दूसरे के केन्द्र में आ गए हैं। शुक्र के गोचर के अलावा 27 सितम्बर को सूर्य भी हस्ता नक्षत्र में आ गए हैं और बुध 1 अक्तूबर को राहु के स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस सप्ताह चन्द्रमा का गोचर मेष और वृषभ राशि में होगा, यह तमाम ग्रह स्थिति बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी का संकेत देती है। यदि बाजार में कुछ गिरावट आई भी तो बाजार निचले स्तरों से रिकवरी करता हुआ नजर आ सकता है। इस सप्ताह 2 अक्तूबर को गांधी जयंती की छुट्टी होने के कारण बाजार 4 दिन ही खुलेंगे।
28 सितम्बर को जब बाजार खुलेगा तो बुध तुला राशि में आकर शुक्र से युति कर चुके होंगे। चन्द्रमा इस दिन बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे और सुबह करीब 10.15 बजे नक्षत्र बदल कर केतु के अश्वनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दिन सुबह बाजार खुलने पर इंतजार करना चाहिए और 10.15 के बाद बाजार की दिशा देख कर पॉजीशन लेनी चाहिए। इस दिन हमें आई.टी. सैक्टर के अलावा डिफैन्स और कैमिकल सैक्टर से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
29 सितम्बर को बाजार खुलने से पहले 9.02 बजे चन्द्रमा शुक्र के भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे और मेष राशि में रहेंगे। लिहाजा बाजार खुलने पर अस्थिरता रह सकती है लेकिन थोड़ी अस्थिरता के बाद बाजार संभल जाएगा और इस दिन हमें बाजार में सामान्य कारोबार होता हुआ नजर आ सकता है। इस दिन एफ.एम.सी.जी., ब्यूटी, लग्जरी, एंटरटेनमैंट, ज्वैलरी सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख बन सकता है।
30 सितम्बर को चन्द्रमा बाजार खुलने पर सूर्य के कृतिका नक्षत्र में मेष राशि में गोचर करेंगे। दोपहर 1.13 बजे चन्द्रमा का नक्षत्र चरण बदलेगा और चन्द्रमा इसके साथ ही वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, लिहाजा इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस समय के इर्द-गिर्द अपनी पोजीशन को लेकर खास तौर पर सावधान रहें। इस दिन हमें डिफैन्स के अलावा सरकारी सैक्टर की कंपनियों और पावर सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। इस दिन दोपहर करीब 12.28 से 01.58 बजे तक राहु काल रहेगा।
1 अक्तूबर को चन्द्रमा अपने ही रोहणी नक्षत्र में वृषभ राशि में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार में इस दिन उतार-चढ़ाव रहेगा। सुबह 11.38 बजे चन्द्रमा का नक्षत्र चरण बदलेगा। इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है, लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें शिपिंग, पोर्ट, बेवरेज, डायरी और चांदी का काम करने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है। इस दिन दोपहर करीब 01.58 से 03.28 बजे तक राहु काल रहेगा, लिहाजा इस दौरान उतार-चढ़ाव ज्यादा बढ़ सकता है।
Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
