Chittorgarh: पुरातत्व विभाग को सौंपी नटराज की प्रतिमा

Monday, Jan 16, 2023 - 12:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

चित्तौड़गढ़ (विवेक वैष्णव) : दुर्गराज चित्तौड़गढ़ का कुंभा महल प्रांगण बरसों बाद रविवार देर शाम पुन: इतिहास का साक्षी बना। इस दौरान चित्तौड़गढ़ से 25 वर्ष पूर्व चोरी हुई 1000 साल पुरानी दुर्लभ नटराज की मूर्ति को पुन: स्थापित करने के लिए पुरातत्व विभाग को सौंपी गई। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

नटराज प्रतिमा की सदियों पुरानी यह ऐतिहासिक मूर्ति तस्करों ने चुराकर लंदन के निजी संग्रहालय को बेच दी थी, जो वर्ष 2020 में भारत सरकार को मिली थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कुम्भा महल प्रांगण में आयोजित समारोह में स्थानीय पुरातत्व विभाग यह प्रतिमा सौंपी।

Niyati Bhandari

Advertising