आज ही जीवन में से दूर कर दें ये चीज़ें, तनाव से मिलेगी मुक्ति

Friday, Aug 27, 2021 - 01:14 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वर्तमान समय की बात करें तो लगभग प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी कारण तनाव ने घेर रखा है। कोई कोरोनाा बीमारी के डर से तनाव ग्रस्त है तो कोई व्यक्ति कोरोना महामारी के चलते जीवन के अस्त व्यस्त होने के चलते। इसके अलावा भी अन्य कई कारण है जिसके कारण मानव जीवन भय और तनाव से जूझ रहा है। और इसी तनाव आदि के चलते लोग दिन भर दिन सफलता से दूर होते आ रहे हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए ये जाानना बेहद आवश्यक है कि कैसे अपने जीवन में तनाव और भय मुक्त हुआ जा सकता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि किन कार्यों को करने से हमारे जीवन में इन दोनों की एंट्री होती है। 

भगवान श्री कृष्ण ने गीता कहा है कि क्रोध प्रत्येक व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। ये एक बहुत बड़ा अवगुण है। जो व्यक्ति अपने जीवन में इसे अधिक स्थान देता है, वह जीवन में सफलता को जल्दी प्राप्त नहीं कर पाता और वह हमेशा ही तनाव में रहता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक रूप से क्रोध को स्थान नहीं देना चाहिए। 

श्री कृष्ण ने कहा है कि वाणी दोष भी किसी भी व्यक्ति को बर्बाद कर सकता है। विद्वानों के अनुसार कठोर वचन, किसी शस्त्र से भी अधिक घातक साबित होते हैं। जिस व्यक्ति की वाणी दोष में दोष होता है वह व्यक्ति कठोर वचन बोलता तो है, परंतु बाद वह कठोर वचन उसके लिए तनाव और भय की स्थिति को उत्पन्न कर देते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपने वाणी में हमेशा विनम्रता और मधुरता रखनी चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा कर पाने में सक्षय होता है वह तनाव से कोसों दूर हो जाता है। 

इसके अतिरिक्त माना जाता है कि लोभ किसी भी व्यक्ति के जीवन में तनाव पैदा कर सकता है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के जीवन में लोभ होता है उसका मन यानि चित्त कभी शांत नहीं रहता। इसलिए जितना हो सके लोभ से दूर रहना चाहिए।  
 

Jyoti

Advertising