Srimad Bhagavad Gita: श्री कृष्ण से जानें, हमें कर्म कैसे करना चाहिए
punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 09:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Srimad Bhagavad Gita: श्री कृष्ण ने अर्जुन (3.30) से कहा मुझ अंतर्यामी परमात्मा में लगे हुए चित्त द्वारा सम्पूर्ण कर्मों को मुझमें अर्पण करके आशा रहित, ममतारहित और ज्वररहित होकर युद्ध कर। यह श्लोक गीता का सारांश है और यह दैनिक जीवन में हमारे कई संदेहों का निवारण करता है। हमारा पहला संदेह ‘हमें क्या करना चाहिए’ है, जो इसलिए उत्पन्न होता है क्योंकि हम जो कर रहे हैं, उससे खुश नहीं हैं क्योंकि हमें लगता है कि खुशी कहीं किसी अन्य क्रिया में है लेकिन यह श्लोक हमें ‘हाथ में जो काम है उसे करने’ की सलाह देता है, जो हमारे द्वारा चुना गया हो या हम पर थोपा गया हो, लेकिन हमारी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
ऐसा कार्य कुरुक्षेत्र युद्ध जितना ही क्रूर और जटिल हो सकता है, जिसमें किसी को मार दिया जाएगा या स्वयं मारा जाएगा। वैज्ञानिक रूप से, हमारा जटिल मानव शरीर एकल कोशिका से विकसित है, जहां प्रत्येक क्रिया (उत्परिवर्तन) पिछली क्रिया से जुड़ी होती है। इसका मतलब हाथ में कोई भी कर्म हमेशा पिछले कर्मों की एक शृंखला का परिणाम होता है और कोई कर्म अकेले नहीं होता।
अगला प्रश्न है, ‘हमें कर्म कैसे करना चाहिए ?’ यह श्लोक हमें अर्जुन द्वारा सामना किए गए तनाव या विषाद से उत्पन्न अहंकार, इच्छाओं और बुखार को छोड़ कर कार्य करने की सलाह देता है। इच्छाओं को छोड़ना हमें दुखों से मुक्त कर देगा क्योंकि दोनों साथ-साथ चलते हैं।
‘हमारे सामने आने वाली बाधाओं को कैसे दूर किया जाए?’ का उत्तर श्री कृष्ण ने सभी कार्यों और बाधाओं को उन पर त्यागने की सलाह देते हुए दिया है। यहां श्री कृष्ण परमात्मा के रूप में आ रहे हैं।
जब हाथ में काम जटिल होता है तो हम ज्ञान, शक्ति और अनुभव के संदर्भ में अतिरिक्त संसाधनों की तलाश उनके पास करते हैं, जिनके पास ये हैं। परम मांग परमात्मा को समर्पण है, खासकर जब समाधान हमारी समझ से परे है। अहंकार कमजोरी और भय का प्रतीक है, जो अपने अस्तित्व के लिए भौतिक संपत्ति और मान्यता की मदद लेता है। जबकि, परमात्मा पर सब कुछ त्यागने के लिए शक्ति और साहस की आवश्यकता होती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
‘मेरी जान के दुश्मन मेरे मां बाप हैं’… मैसेज कर पति ने की आत्महत्या, सदमे में पत्नी ने भी लगाई फांसी

Recommended News

बरेली: शाही की एक और महिला की हत्या का खुलासा, बेटा ही निकला कातिल, वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान

सिविल अस्पताल में तांत्रिक की हुई छित्तर परेड़

शादी से मना करने पर दिव्यांग युवती की गला दबाकर हत्या, शव पेड़ से लटकाया; आरोपी गिरफ्तार

Sonbhadra News: कोन बमबारी मामले में 20 साल से फरार दो नक्सली गिरफ्तार, पीपुल्स वार संगठन के हैं सदस्य