Sri Akal Takht Sahib: परमजीत सरना ने श्री अकाल तख्त के फैसले का किया समर्थन

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 12:17 PM (IST)

चंडीगढ़ (अर्चना): शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रमुख नेता परमजीत सिंह सरना ने श्री अकाल तख्त के फैसले का समर्थन किया है। सरना ने कहा कि बेअदबी को लेकर बनाया गया कानून नेहरू-तारा सिंह समझौते का उल्लंघन है। 

परमजीत सिंह सरना ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के भाषण का पूरी तरह समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने सिख पंथ की सबसे बड़ी संस्थाओं से बिना सलाह-मशविरा के पारित किए गए हालिया बेअदबी कानून का कड़ा विरोध किया था। 

सरना ने कहा कि जत्थेदार द्वारा उठाई गई चिंताएं सिख समुदाय की सामूहिक भावना को दिखाती हैं और सभी को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News