Kundli Tv- शुक्रवार को करें देवी लक्ष्मी के इस अद्भुत पाठ का जाप, दनादन होगी पैसे की बरसात

Friday, Aug 03, 2018 - 03:00 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
हिंदू धर्म में प्रत्येक देवी-देवता को कोई न कोई दिन समर्पित है। जिसके अनुसार शु्क्रवार देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन का विशेष महत्व रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर इस दिन मां लक्ष्मी के द्वादशनाम स्तोत्रम् पाठ किा जाए तो माता लक्ष्मी भक्त पर जल्द प्रसन्न होती हैं और उसकी हर मनोकामना को पूरा करती है। 

श्री लक्ष्मी द्वादशनाम स्तोत्रम् पाठ-
ईश्वरीकमला लक्ष्मीश्चलाभूतिर्हरिप्रिया।
पद्मा पद्मालया सम्पद् रमा श्री: पद्मधारिणी।।
द्वादशैतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्य य: पठेत्।
स्थिरा लक्ष्मीर्भवेत्तस्य पुत्रदारादिभिस्सह।।


अर्थ- ईश्वरी, कमला, लक्ष्मी, चला, भूति, हरिप्रिया, पद्मा, पद्मालया, संपद्, रमा, श्री, पद्मधारिणी। इन 12 नामों से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाए तो स्थिर लक्ष्मी (धन) की प्राप्ति होती है।


अमावस्या की सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद साफ़ वस्त्र पहनकर देवी लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें लाल गुलाब के फूल अर्पित करें।


देवी लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने आसन लगाकर स्फटिक की माला लेकर इस स्त्रोत का जाप करें। कम से कम 5 माला जाप करें। आसन कुश का हो तो यह पाठ और ज्यादा फलदायी माना जाता है।

दीवार पर लिखे ये अक्षर मचा देंगे आपकी LIFE में धमाल (देखें VIDEO)

Jyoti

Advertising